फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये लोग विकास और विरासत के विरोधी हैं

Thu, 11 Apr 2024 02:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2024 02:43 PM IST
खास बातें

PM modi in Rishikesh Live Updates News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं। आज वह ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां जानिए पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Rishikesh Live To Address Rally Gharwal Tehri Haridwar Seat News in Hindi
पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:51 PM, 11-Apr-2024

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से की अपील

इस दाैरान पीएम मोदी ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे?  राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है।
12:45 PM, 11-Apr-2024

कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है- मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत के काम में भी रुकावटें डाली, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उनकी ये मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गारंटी है। 
विज्ञापन
12:42 PM, 11-Apr-2024

पीएम मोदी ने गिनाए सरकार के काम

कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।
12:39 PM, 11-Apr-2024

कांग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे- मोदी

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती हूं, तो ये सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर ये सब हटाना है तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है। 
12:33 PM, 11-Apr-2024

उत्तराखंड के पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा- मोदी

पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए हम यहां रोडवेज, रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों बात बताया गया है। उत्तराखंड के नाैजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
12:29 PM, 11-Apr-2024

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं- मोदी

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपये से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। लेकिन आज सीमाओं पर सड़कें  चकाचक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:23 PM, 11-Apr-2024

तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे- मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।
12:05 PM, 11-Apr-2024

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे, डमरु बजाकर किया बाबा केदार का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और देवभूमि को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरणों में हूं। डमरू बजाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा केदार का आह्वान किया।
12:08 PM, 11-Apr-2024

सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम

संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम धामी ने भाजपा सरकार के काम गिनाए। कहा कि पीएम के द्वारा किए गए कामों से ही आज भारत का विश्व में नाम है। कई ऐसे फैसले लिए गए, जिनको पूरा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। पीएम मोदी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं।
12:05 PM, 11-Apr-2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पीएम मोदी ने बजाया डमरु

पीएम मोदी की जनसभा शुरूहो गई है। पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतिक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने मंच पर डमरू बजाया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed