CM Yogi in Panchur Live: सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
{"_id":"6b003b898ad17bc1c00e29dd","slug":"cm-yogi-panchur-visit-live-reaches-ancestral-home-for-mother-s-last-rites-updates-in-hindi-2026-11-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi in Panchur Live: सीएम योगी ने भावुक पोस्ट कर लिखा 'मां', कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Nov 2026 12:41 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:41 AM IST
खास बातें
Yogi Adityanath Panchur Visit, Mother Funeral live updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज निधन हो गया। अपनी मां के निधन के बाद आज शाम पंचूर गांव पहुंचे। जानिए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
05:54 AM, 21-Nov-2026
आज पीएम पहुंचेंगे लखनऊ
सीएम योगी आदित्यनाथ अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी रस्मों के लिए दोपहर 2.15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5.30 बजे से 6.45 बजे तक प्रधानमंत्री की मौजूदगी में 'कौशल दीक्षांत समारोह' होगा। मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।
05:52 AM, 21-Nov-2026
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद शनिवार को लखनऊ लौटेंगे। वे राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
11:41 PM, 20-Nov-2026
रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस की तैयारी
श्मशान घाट से हेलीपैड की दूरी को देखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के रूट डायवर्जन को लेकर पुलिस जुटी है। यातायात पुलिस के अलावा परिवहन औश्र प्रशासनिक अमले ने इस पूरी व्यवस्था को लेकर प्लान बनाने के लिए यूपी प्रशासन का भी मदद लिया। बताया जा रहा है कि देशभर से आने वाले नेताओं की संख्या को देखते हुए, हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर पुलिस विशेष जोर दे रही है। इसमें पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक से आ रहे पार्थिव शरीर को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की गई है।
11:24 PM, 20-Nov-2026
यूपी उत्तराखंड का प्रशासन हरिद्वार में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ की माता के निधन के बाद, हरिद्वार के चंडीघाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देशभर की कई हस्तियों के आगमन की संभावना को देखते हुए श्यामपुर कांगड़ी में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें उत्तराखंड शासन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिलाधिकारी और प्रशासनिक अमले की पूरी टीम श्यामपुर कांगड़ी में मौजूद रही। इसमें सुबह 11 बजे सीएम योगी की माता का अंतिम संस्कार किया जाना है।
09:27 PM, 20-Nov-2026
मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिजनों के साथ हैं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।08:30 PM, 20-Nov-2026
सावित्री देवी ने सादगी से बिताया जीवन
एक बेटा देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया लेकिन मां की दुनिया कभी नहीं बदली। न उनके रहन-सहन में कोई दिखावा आया और न ही गांव की मिट्टी से उनका जुड़ाव कम हुआ। बेटे की राजनीतिक ऊंचाइयों से दूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव पंचूर में सावित्री देवी ने अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के साथ जीवन बिताया। अब उनके निधन के बाद उनकी यही सादगी, ममता और बेटे के साथ जुड़ी यादें लोगों को भावुक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:31 PM, 20-Nov-2026
पंचूर गांव में हुआ श्रीमद् भगवत गीता का पाठ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन के बाद पंचूर गांव में श्रीमद् भगवत गीता का पाठ किया गया। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचूर पहुंचने पर परिजनों से माता की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाने को कहा था। उनकी बात पर परिजनों ने शाम को ही पाठ का आयोजन कराया। श्रीमद् भगवत गीता का पाठ पंचूर निवासी डॉ. सूरज मोहन आचार्य ने किया। शाम के समय हुए इस पाठ में परिजनों के लोग भी शामिल हुए। मान्यता है कि मृत्युपरांत मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीमद् भगवत पाठ किया जाता है। इससे दिवंगत आत्मा को शांति मिलती है और परिजनों को भी संबल मिलता है। यह पाठ करीब डेढ़ घंटे का होता है। पाठ के दौरान माता सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
07:12 PM, 20-Nov-2026
हरिद्वार है पंचूर गांव का पैतृक घाट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं।
06:28 PM, 20-Nov-2026
सीएम योगी ने की भावुक पोस्ट
सीएम योगी ने अपनी मां के निधन के बाद पंचूर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मां के अंतिम दर्शन किए। मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और काफी देर तक उन्हें देखते रहे। इसके बाद उन्होंने एक्स पर तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट की।
माँ... ॐ शांति 🙏 https://t.co/boldZQLUPX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 20, 2026
06:23 PM, 20-Nov-2026
छोड गईं भरा पूरा परिवार
सावित्री देवी के बेटों में सबसे बड़े मानेंद्र सिंह बिष्ट, दूसरे योगी आदित्यनाथ, तीसरे शैलेंद्र मोहन बिष्ट एवं सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट हैं। तीन बहनों में बड़ी बेटी पुष्पा देवी, दूसरी कौशल्या देवी एवं तीसरी बेटी शशि देवी हैं। सावित्री देवी का भरा पूरा परिवार पंचूर गांव में निवास करता है। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
