Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

Sat, 21 Nov 2026 01:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 01:34 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी ने अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को नमन किया।
इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य, श्रीमहंत, यूपी सरकार और उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...

विज्ञापन
CM Yogi adityanath mother last rites in haridwar yogi gives shoulder to her mortal remains live updates
सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

01:00 PM, 21-Nov-2026

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए।

12:56 PM, 21-Nov-2026

दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान तो भगवान से भी ऊंचा है। मुख्यमंत्री की मां का निधन बेहद दुखद है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सभी लोग हरिद्वार में मां गंगा के तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

विज्ञापन
12:51 PM, 21-Nov-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी।

12:49 PM, 21-Nov-2026

उत्तर प्रदेश सरकार के ये मंत्री पहुंचे चंडी घाट

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद के अलावा कई सांसद व विधायक शामिल होने चंडीघाट पहुंचे।

12:32 PM, 21-Nov-2026

मां को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, रो पड़े सीएम योगी

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 

12:21 PM, 21-Nov-2026

छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र देंगे मुखाग्नि

सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को उनके छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र मुखाग्नि देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:11 PM, 21-Nov-2026

चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार की रस्में जारी

सीएम योगी ने मां को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की रस्में हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर जारी हैं। इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत भी मौजूद हैं। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए देशभर से साधु-संतों और कई गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घाट पर अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई जा रही हैं।
11:43 AM, 21-Nov-2026

सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के साथ चंडी देवी घाट पहुंचा पूरा काफिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर चंडी देवी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंच गया। पार्थिव शरीर के साथ पूरा काफिला घाट पर पहुंचा। यहां अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच नेताओं, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों की मौजूदगी बनी हुई है।

11:38 AM, 21-Nov-2026

हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं। इसी परंपरा के तहत माता सावित्री देवी को भी हरिद्वार ले जाया गया। पंचूर गांव से अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होकर बैराज होते हुए चंडी घाट पहुंचेगी। इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार कोरोना काल में फूलचट्टी घाट पर किया गया था। उस समय कोरोना के कारण हरिद्वार ले जाना संभव नहीं हो पाया था। माता सावित्री देवी को हरिद्वार ले जाया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा।

11:24 AM, 21-Nov-2026

योगी की मां की अंतिम यात्रा पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, लगातार हो रहा भगवद्गीता का पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की अंतिम संस्कार यात्रा के दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। शव वाहन पर फूलों का छिड़काव कर ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान लगातार भगवद्गीता का पाठ भी किया जा रहा है। अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed