SA vs WI Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाए कदम, भारत के लिए आसान की राह
{"_id":"69a007c9dd09ad4dc2016a39","slug":"wi-vs-sa-live-cricket-score-t20-world-cup-2026-super-8-west-indies-vs-south-africa-t20i-match-updates-2026-02-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs WI Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाए कदम, भारत के लिए आसान की राह","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM IST
खास बातें
WI vs SA T20 World Cup Super 8 : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान कर दी है। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ में लगातार दो मैच जीते हैं और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
मार्करम और डिकॉक
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:14 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका की जीत
कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब भारत को अगले दो मुकाबले जीतने हैं जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। भारत का सामना जिम्बाब्वे से है और इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का सामना करना है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। डिकॉक अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रोस्टन चेज ने उन्हें आउट कर दिया। डिकॉक 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रेयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बढ़ाया।
दक्षिण अफ्रीका की कोशिश मैच को जल्द से जल्द अपने नाम करने की थी जिससे नेट रन रेट और बेहतर किया जा सके। दक्षिण अफ्रीका इसमें सफल रहा क्योंकि उसने 23 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्करम ने 46 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
06:00 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 के पार
वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। मार्करम और रिकेल्टन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है। दक्षिण अफ्रीका को अब 36 गेंदों पर 22 रन चाहिए।
विज्ञापन
05:37 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: मार्करम का पचासा
एडेन मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। मार्करम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।05:33 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। चेज ने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया जो 24 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही एडेन मार्करम के साथ उनकी साझेदारी का अंत भी हो गया। मार्करम और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े।05:17 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरुआत
एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्करम और डिकॉक के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है।05:00 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:41 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी समाप्त
वेस्टइंडीज ने रोमारिया शेफर्ड के अर्धशतक और जेसन होल्डर के साथ शानदार साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ शेफर्ड और होल्डर ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी। शेफर्ड 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की अगुआई में दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को झटके दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था। लेकिन शेफर्ड और होल्डर ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मुश्किल से उबारा। होल्डर आखिरी ओवर में रन आउट हुए जिससे ये साझेदारी टूट गई। होल्डर 31 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए।
वेस्टइंडीज के लिए होल्डर और शेफर्ड के अलावा ब्रेंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शेरफाने रदरफोर्ड ने 12 और मैथ्यू फोर्ड ने 11 रन बनाए, जबकि रोवमैन पोवैल 9, शिमरॉन हेटमायर 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि कगिसो रबादा और कॉर्बिन बॉश को दो-दो विकेट मिले।
04:21 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: शेफर्ड-होल्डर के बीच साझेदारी
शेफर्ड और होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। दोनों ने टीम को संभाल लिया है और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को विकेट की तलाश है। वेस्टइंडीज का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है।04:09 PM, 26-Feb-2026
SA vs WI Live Score: विंडीज का स्कोर 100 के पार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट मिल चुके हैं। विंडीज के लिए फिलहाल क्रीज पर शेफर्ड और होल्डर मौजूद हैं।03:56 PM, 26-Feb-2026