फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
NZ Inning
72/1 (6.5 ov)
Daryl Mitchell 8(4)*
Finn Allen 38 (21)
IND elected to bowl

Live

IND vs NZ Live Score: छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड 65/1; मयंक को मिली पहली सफलता; भुवी-अर्शदीप-अक्षर का महंगा ओवर

Thu, 22 Oct 2026 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह अर्शदीप का भारत के लिए 100वां मैच है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 1st T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
साइफर्ट और एलन - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

01:01 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: मयंक को पहली सफलता

रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। अपने पहले ही ओवर में आखिरी गेंद पर मयंक ने टिम साइफर्ट को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। पांचवें ओवर में मयंक ने केवल तीन रन खर्च किए। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले तीसरे और चौथे ओवर में भुवनेश्वर और अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए थे और 17-17 रन लुटाए थे।
12:50 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर का महंगा दूसरा ओवर

न्यूजीलैंड ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिन एलन छह गेंद में आठ रन और टिम साइफर्ट 13 गेंद में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में चार रन दिए थे, लेकिन उनका दूसरा ओवर महंगा रहा। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 17 रन दिए। अर्शदीप का यह 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने अपने पहले ओवर में आठ रन दिए थे।
विज्ञापन
12:35 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और पहली ही गेंद से उन्हें स्विंग मिल रही है। भुवनेश्वर का काफी समय से इंतजार था और उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं। पहले ओवर में चार रन बने। 
12:30 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: राष्ट्रगान से पहले हाका समारोह, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत

स्टीफन फ्लेमिंग ने हेगली ओवल की घंटी बजाई। इसके बाद दोनों टीमों के स्वागत के लिए हाका समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मैच से पहले की रस्में पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसका स्वागत किया। न्यूजीलैंड के इस गर्मियों के सत्र के पहले मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं।

12:04 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लोकी फर्ग्यूसन।
12:02 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: टी20 विश्व कप फाइनल के बाद न्यूजीलैंड की चुनौती

न्यूजीलैंड घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ उतरते हुए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम में फिन एलन, टिम साइफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज के पहले ही मुकाबले में कड़ी चुनौती मिल सकती है। दोनों टीमों के लिए यह पांच मैचों की सीरीज अच्छी शुरुआत करने का मौका है। भारत की नजर जीत के साथ अभियान शुरू करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
11:29 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर नजर

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को मौका देने का फैसला भी अहम होगा। टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी संयोजन कैसा रखा जाए। पहले मुकाबले में चयन को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के फैसले चर्चा में रहेंगे।
11:29 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा या नहीं, यह भारत के सामने बड़ा सवाल है। हालांकि, शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन को संयोजन और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म के बीच संतुलन बनाना होगा।
11:26 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: आज पहला टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही सीरीज के बाद मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चयन पर खास नजरें रहेंगी।

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed