IND Inning
80/0 (4.5 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 27(10)*
Sanju Samson 39 (19)
IND need 146 runs in 15.1 remaining overs
Live
IND vs NZ Live Score: भारत की तूफानी बल्लेबाजी, चार ओवर के बाद स्कोर 68/0; न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन
{"_id":"6ad9a5776a338e138c064808","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-t20i-2026-match-at-hagley-oval-stadium-news-2026-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: भारत की तूफानी बल्लेबाजी, चार ओवर के बाद स्कोर 68\/0; न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Thu, 22 Oct 2026 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:16 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह अर्शदीप का भारत के लिए 100वां मैच है।
विज्ञापन
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
03:13 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: सैमसन-अभिषेक ने बाउंड्रीज की बारिश की
भारत ने चार ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 68 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया 17 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। संजू सैमसन 15 गेंद में 28 रन और अभिषेक शर्मा नौ गेंद में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।03:04 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत
भारत ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 15 गेंद में 28 रन और अभिषेक शर्मा तीन गेंद में सात रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
02:47 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। मैट हेनरी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। सैमसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। अभिषेक ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया।02:30 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 225/4 का स्कोर बनाया
न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन बनाए हैं और भारत के सामने 226 का लक्ष्य रखा है। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और नाबाद रहे। वहीं, फिन एलन और बेवन जैकब्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग खराब रही।श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं रही है। वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और चार रन दिए, लेकिन इसके बाद उनकी खूब धुनाई हुई। भुवी ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 49 रन खर्च किए। इसके अलावा अर्शदीप ने चार ओवर में एक विकेट लिए और 45 रन खर्च किए। मयंक ने चार ओवर में 40 रन लुटाए और एक विकेट लिया। अक्षर पटेल ने चार ओवर में 51 रन खर्च किए और एक विकेट लिया। नीतीश ने चार ओवर में 40 रन लुटाए।
न्यूजीलैंड की ओर से एलन ने 24 गेंद में 45 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली। बेवन जैकब्स ने 16 गेंद में 31 रन बनाए। वहीं, फिलिप्स ने 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की नाबाद पारी खेली। ब्रेसवेल भी छह गेंद में सात रन बनाकर नाबाद रहे।
02:16 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका
18वें ओवर में 195 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। बेवन जैकब्स रन आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंद में तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए। फिलहाल फिलिप्स 32 गेंद में 63 रन और माइकल ब्रेसवेल दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 199 रन है।02:07 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स का अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 17वें ओवर में मयंक की गेंद पर छक्का लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल फिलिप्स और बेवन जैकब्स के बीच 55+ रन की साझेदारी भी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 190 रन है। फिलिप्स 29 गेंद में 58 रन और जैकब्स 15 गेंद में 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेवन जैकब्स नौ गेंद में 16 रन और ग्लेन फिलिप्स 22 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं।01:37 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
13वें ओवर में 122 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं। जैकब्स ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है।01:37 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। कीवी 10 से ऊपर के रन रेट से रन बना रहे हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 14 गेंद में 23 रन और डेरिल मिचेल 18 गेंद में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।01:24 PM, 22-Oct-2026