फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म, बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं काश्वी, वृंदा दिनेश ने भी चौंकाया

Sat, 09 Dec 2023 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Dec 2023 09:55 PM IST
खास बातें

TATA WPL 2024 Auction Highlights: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा। ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में हुआ। पांचों फ्रेंचाइजी ने बची हुई राशि के साथ इसमें अपनी टीम पूरी की।

विज्ञापन
WPL Auction 2024 Live Updates Teams Women Players Auction Available Slots Remaining Purse News in Hindi
महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:35 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म

नीलामी खत्म हो चुकी है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
06:18 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन पार्ट-2 शुरू

एक्सलरेटेड ऑक्शन पार्ट-टू शुरू हो चुका है।
  • वेदा कृष्णमूर्ति को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सब्बिनेनी मेघना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
  • सिमरन बहादुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • गौहर सुल्ताना को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • उमा छेत्री को किसी ने नहीं खरीदा।
  • निशु चौधरी को किसी ने नहीं खरीदा।
  • पारुनिका सिसोदिया को किसी ने नहीं खरीदा।
  • सोफी मोलीन्यू को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तरन्नुम पठान को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
05:37 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन शुरू

  • निकोला कैरी जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • 30 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली एलिस डेविडसन रिचर्ड्स अनसोल्ड रहीं।
  • 30 लाख रुपये की लॉरेन चीटल को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।
  • किर्स्टी गोर्डन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली धारा गुज्जर को किसी ने नहीं खरीदा।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली कैथरीन ब्राइस को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।
  • भारत की 19 साल की स्पिनर मन्नत कश्यप को गुजरात जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली अश्विनी कुमारी को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस में खरीदा।
  • मिलीसेंट इलिंगवर्थ को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • फातिमा जाफर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। 10 लाख रुपये उनका बेस प्राइस भी था।
  • कीर्थना बालाकृष्णन को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • पेज शोलफील्ड को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली अनुष्का शर्मा को किसी ने नहीं खरीदा।
  • 10 लाख रुपये की नीदरलैंड की ऑलराउंडर इरिस ज्विलिंग को किसी ने नहीं खरीदा।
  • भावना गोपलानी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइल वाली देविका के को किसी ने नहीं खरीदा।
  • प्रियंका कौशल को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • शुभा सतीश को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • तनीषा सिंह को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
04:58 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: 10 सेट समाप्त, अब एक्सलरेटेड ऑक्शन

10 सेट समाप्त हो चुके हैं। यानी सभी खिलाड़ी एक-एक बार ऑक्शन में उतर चुकी हैं। अब सभी पांच टीमों को एक शीट दी जाएगी, जिसमें से उन्हें पांच-पांच अनसोल्ड खिलाड़ियों को चुनना है। अब एक्सलरेटेड ऑक्शन में उन पर बोली लगेगी। सभी फ्रेंचाइजी के पास अपनी टीम को पूरी करने का आखिरी मौका होगा।
04:55 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: प्रिया मिश्रा को गुजरात ने खरीदा

प्रिया मिश्रा को गुजरात जाएंट्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
04:53 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: 10वां सेट अनकैप्ड स्पिनर्स का

10वां सेट अनकैप्ड स्पिनर्स का है। 
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली पारुनिका सिसोदिया को किसी ने नहीं खरीदा।
  • सुनंदा येतरेकर पर भी कोई दांव नहीं लगा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • 10 लाख बेस प्राइस वाली सोनम यादव को भी खरीदार नहीं मिला।
  • अमिषा बहुखंडी पर भी बोली नहीं लगी, उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: नौवां सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का

नौवां सेट अनकैप्ड तेज गेंदबाजों का है।
  • पहली खिलाड़ी अदिति चौहान हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ कोमलप्रीत कौर को भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • कमल जंजाद को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • हाओरोंगबाम चानू का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • रेखा सिंह को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
  • तारा नौरिस को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
04:44 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: साइमा ठाकुर को यूपी ने खरीदा

भारत की अनकैप्ड ऑलराउंडर साइमा ठाकुर को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
04:40 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: एस साजना को मुंबई ने खरीदा

भारत की ऑलराउंडर एस साजना को मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस ब्राइस 10 लाख रुपये था। वहीं, अमनदीप कौर को भी मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
04:39 PM, 09-Dec-2023

WPL 2024 Auction Live: पूनम खेमनार को यूपी ने खरीदा

पूनम खेमनार को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed