फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL Auction Highlights: 20 खिलाड़ियों पर एक करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी, स्मृति मंधाना रहीं सबसे महंगी

Mon, 13 Feb 2023 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Feb 2023 09:28 PM IST
खास बातें

Women's Premier League Cricket (WPL) 2023 Auction (Nilami) Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर ऑक्शन आज मुंबई में हुआ। WPL के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी।

विज्ञापन
Live Auction WPL 2023: Women's IPL Nilami Today Player List, WPL Teams Squad Schedule, Highest Paid Player
विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 13-Feb-2023

विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन खत्म

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में समाप्त हुआ। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। 

वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। इन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई।
08:06 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

  • हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • सूजी बेट्स को किसी ने नहीं खरीदा।
  • हीदर नाइट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • जेस जोनासेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • हर्ली गाला को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • अरुंधती रेड्डी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • क्लो ट्रायोन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • डेन वान निएकर्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रीति बोस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अपर्णा मोंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अश्विनी कुमारी को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा।
  • हुमैरा काजी को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम खेमनार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कोमल जांजाड़ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 लाख रुपये में खरीदा।
  • परुणिका सिसोदिया को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा। 
  • मेगन शुट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • शबनम शकील को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जिंतिमनि कलिता को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • नीलम बिष्ट को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सहाना पवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
06:48 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: एक्सलरेटेड ऑक्शन में इन पर लगी बोलियां

  • एस मेघना को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
  • किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • एरिन बर्न्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • हीदर ग्राहम को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहैम को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
  • एलिस कैपसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • इजाबेल वोंग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मानसी जोशी को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • एल हैरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा।
  • धारा गुज्जर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • दिशा कसात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • लक्ष्मी यादव को 10 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
  • इंद्राणी रॉय को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • मिन्नू मानी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • श्रेयंका पाटिल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कनिका आहूजा को 35 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • तनुजा कनवर को गुजरात जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • साइका इशाक को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • आशा शोभना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
05:33 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: 45 मिनट का ब्रेक, जानें अब तक क्या हुआ

यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को खरीदा है। उनके पर्स में 2.95 करोड़ रुपये बचे हैं। वहीं, गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 7-7 खिलाड़ी खरीदे हैं। गुजरात के पास सात में से पांच विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने की जरूरत है। गुजरात के पास 3.75 करोड़ रुपये और दिल्ली के पास 3.95 करोड़ रुपये बचे हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच-पांच खिलाड़ियों को खरीदा है। मुंबई के पास 2.60 करोड़ रुपये और बैंगलोर के पास 3 करोड़ रुपये बचे हैं।

स्मृति मंधाना (RCB) अब तक ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी हैं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। यह अब तक की शीर्ष खिलाड़ी हैं।
05:27 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: एस यशस्वी को यूपी ने खरीदा

एस यशस्वी को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
05:25 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: श्वेता सेहरावत को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाली बल्लेबाज श्वेता सेहरावत को यूपी वॉरियर्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था। चैंपियन अंडर-19 भारतीय टीम की वह उपकप्तान थीं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:22 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: तितास साधु को दिल्ली ने खरीदा

भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार तेज गेंदबाज तितास साधु को दिल्ली कैपिटल्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

Tough to Believe We're Champions': Bengal's Titas Sadhu Exclaimed with  Mixed Bag of Emotions
05:18 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: पार्श्वी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा

अंडर-19 भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये मे ंखरीदा।
05:15 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: मारिजाने कैप को दिल्ली ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका की मारिजाने कैप को 1.50 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
 
05:13 PM, 13-Feb-2023

WPL Auction Live: स्नेह राणा को गुजरात ने खरीदा

भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

Sneh Rana Biography, Family, Career Stats, Net Worth, Instagram - The  SportsGrail
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed