UPW vs GG Live Score : हैरिस की तूफानी पारी के दम पर यूपी की लगातार दूसरी जीत, छह विकेट से गुजरात को हराया
{"_id":"65e1d31cd0767460de0f9f9f","slug":"upw-vs-gg-women-live-cricket-score-up-warriorz-vs-gujarat-giants-wpl-2024-8th-match-updates-2024-03-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"UPW vs GG Live Score : हैरिस की तूफानी पारी के दम पर यूपी की लगातार दूसरी जीत, छह विकेट से गुजरात को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:50 PM IST
खास बातें
WPL Live Cricket Score, UPW vs GG Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी को 143 रन का लक्ष्य थमाया है।
विज्ञापन
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स लाइव स्कोर
- फोटो : WPL
लाइव अपडेट
10:15 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : यूपी की जीत
ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर यूपी वॉरियर्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। हैरिस ने इस मुकाबले में 33 गेंदों में 60 रन और दीप्ति ने 14 गेंदों में 17 रन की नाबाद पारी खेली। यूपी ने इस मुकाबले को 26 गेंदों के शेष रहते छह विकेट से जीत लिया।09:46 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : यूपी को चौथा झटका लगा
यूपी को चौथा झटका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी श्वेता सहरावत के रूप में लगा। मेघना सिंह ने उन्हें 11वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। महिला बल्लेबाज सिर्फ दो रन बना सकीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीप्ति शर्मा आई हैं। वहीं, ग्रेस हैरिस 18 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 11 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 91/4 है।
विज्ञापन
09:42 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : चमारी अटापट्टू 17 रन बनाकर आउट
यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका चमारी अटापट्टू के रूप में लगा। वह 17 रन बनाकर आउट हो गईं। तनुजा कंवर ने उन्हें नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। फिलहाल ग्रेस हैरिस 17 गेंदों में 25 रन और श्वेता सहरावत चार गेंदों में दो रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 90/3 है। यूपी को जीत के लिए 57 गेंदों में 53 रन की जरूरत है।09:31 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : कप्तान एलिसा हीली 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं
किरण नवगिरे के बाद यूपी की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली भी पवेलियन लौट गईं। उन्होंने 21 गेंदों में 33 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्रेस हैरिस आई हैं। उनका साथ देने के लिए चमारी अटापट्टू मौजूद हैं। छह ओवर के बाद यूपी का स्कोर 59/2 है।09:28 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : यूपी को लगा पहला झटका
यूपी को पहला झटका किरण नवगिरे के रुप में लगा। वह आठ गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान एलिसा हीली 19 गेंदों में 29 रन और चमारी अटापट्टू तीन गेंदों में चार रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। यूपी का स्कोर 50/1 है।09:24 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : यूपी की दमदार शुरुआत
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स को कप्तान एलिसा हीली और किरन नवगिरे ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 26 गेंदों में 42 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : गुजरात ने यूपी को दिया 143 रन का लक्ष्य
गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 143 रन का लक्ष्य थमाया है। इस मुकाबले में गुजरात ने अच्छी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा और बेथ मूनी के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। कप्तान 18 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, लौरा ने चार चौकों की मदद से 28 रन की पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरलीन देओल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्हें राजेश्वरी गायकवाड़ ने अंजलि सरवानी के हाथों कैच कराया।यूपी के खिलाफ चौथे विकेट के लिए एश्ले गार्डनर और फीबी लीचफील्ड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर एक्लेस्टोन ने गार्डनर को आउट कर इसे खत्म कर दिया। वह 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर फीबी भी रन आउट हो गईं। वह 26 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दयालन हेमलथा (दो) और कैथराइन ब्राइस (पांच) इस मैच में नाबाद रहीं। यूपी के खिलाफ सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, राजेश्वरी गायकवाड़ को एक विकेट मिला।
08:48 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : गार्डनर के बाद फीबी भी आउट
यूपी के खिलाफ एश्ले गार्डनर और फीबी लीचफील्ड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 19वें ओवर की पहली गेंद पर एक्लेस्टोन ने गार्डनर को आउट कर इसे खत्म कर दिया। वह 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस ओवर की तीसरी गेंद पर फीबी भी रन आउट हो गईं। वह 26 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 20 ओवर के बाद टीम का स्कोर 142/5 है।08:43 PM, 01-Mar-2024
UPW vs GG Live Score : 30 रन बनाकर आउट हुईं एश्ले गार्डनर
यूपी के गेंदबाजी आक्रमण की जमकर खबर लेनी वाली धुरंधर बल्लेबाज एश्ले गार्डनर 30 रन बनाकर आउट हो गईं। फीबी लीचफील्ड के साथ वह शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही थीं। चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 52 रन की साझेदारी हुई। फीबी फिलहाल क्रीज पर हैं औ 26 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 135/5 है।08:21 PM, 01-Mar-2024