फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ W vs SA W Highlights: न्यूजीलैंड ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में द. अफ्रीका को 32 रन से हराया

Sun, 20 Oct 2024 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 20 Oct 2024 10:52 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, New Zealand W vs South Africa W (NZ W vs SA W) T20 World Cup 2024 :  नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 32 रनों से जीत के साथ पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन
t20 World cup 2024 Final NZ-W vs SA-W live cricket score New Zealand W vs South Africa W match updates
द.अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

10:46 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W : न्यूजीलैंड ने जीता खिताब

महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हो गया। रविवार को सोफी डिवाइन की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 32 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका है जब टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। 

लगातार दूसरी बार खिताब से चूकी द. अफ्रीका की टीम
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकबले में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। वहीं, लौरा वोलवार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार अपने घरेलू मैदानों में हुए टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

लौरा और तजमीन ने दिलाई शानदार शुरुआत
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत शानदार हुई। लौरा वोलवार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की शानदार साझेदारी हुई। यह तीसरा मौका है जब इस टूर्नामेंट के दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। वहीं, महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों के बीच छठी बार 50+ रनों की साझेदारी हुई। टीम को पहला झटका तजमीन के रूप में पहला झटका लगा जो 17 रन बनाकर लौटीं। वहीं, कप्तान लौरा 33 रन बनाकर आउट हुईं।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा द. अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम
इसके बाद द. अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में लौरा और तजमीन के बाद सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई के स्कोर को छू सके। कीवियों के खिलाफ एनेके बॉश ने नौ, मारिजैन कप ने आठ, नादिन डी क्लर्क ने छह, क्लो ट्रायन ने 14, सुने लूस ने आठ, एनेरी डर्कसन ने 10, सिनालो जाफ्ता ने छह, म्लाबा और खाका ने चार-चार रन बनाए। कीवियों के लिए रोजमेरी मेयर और अमेलिया केर ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि कार्सन, जोनस और हालीडे को एक-एक सफलता मिली।
10:37 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: आठवां विकेट गिरा

द. अफ्रीका का आठवां विकेट 18वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। क्लो ट्रायन 14 रन बनाकर आउट हो गईं।
विज्ञापन
10:35 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: द. अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

द. अफ्रीका का सातवां विकेट डेरेकसन के रूप में गिरा, जो सिर्फ 10 रन बना सकीं। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिनेलो जाफ्ता उतरी हैं। टीम को जीते के लिए 12 गेंदों में 42 रनों की दरकार है।
10:24 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: लूस आठ रन बनाकर आउट

द. अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजी क्रम को न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। टीम को छठा झटका 97 रन के स्कोर पर लूस के रूप में लगा जो सिर्फ आठ रन बना सकीं। आठवें नंबर पर अब बल्लेबाजी के लिए डेरेकसन उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रायन क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 100/6 है।
10:08 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: लगातार दो गेंदों पर खोए दो विकेट

77 रन के स्कोर पर द. अफ्रीका ने लगातार दो विकेट खोए। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कार्सन ने मारिजैन कप को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ आठ रन बना पाईं। वहीं, पारी का 13वां ओवर डालने आईं रोजमेरी मेयर ने पहली गेंद पर नादिन डी क्लर्क को प्लाइमर के हाथों कैच कराया। 
09:54 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: द. अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

इस मुकाबले में शानदार शुरुआत करने वाली द. अफ्रीका अब संघर्ष करती दिख रही है। लौरा और तजमीन के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एनेके बॉश भी पवेलियन लौट गईं। लौरा और तजमीन के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई थी। ब्रिट्स 17 रन बनाकर आउट हुईं। उनके पीछे-पीछे कप्तान लौरा भी 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। एनेके को केर ने गेज के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सकीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नादिन डी क्लर्क उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए मारिजन कप क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: द. अफ्रीका की शानदार शुरुआत,

सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं लौरा (29) और तजमीन (15) शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पावरप्ले भी समाप्त हो गया है। 
09:15 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: द. अफ्रीका की पारी शुरू

द. अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। लौरा वोलवार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स क्रीज पर मौजूद हैं। फैंस को दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।
09:02 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: न्यूजीलैंड ने द.अफ्रीका के सामने रखा 159 रन का लक्ष्य

खिताबी मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में सूजी बेट्स ने 32, अमेलिया केर ने 43 और ब्रूक हालीडे ने 38 रनों की दमदार पारी खेली। तीनों के प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। द. अफ्रीका के लिए म्लाबा ने दो विकेट चटकाए जबकि खाका, ट्रायन और नादिन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट चटकाया।
08:56 PM, 20-Oct-2024

NZ W vs SA W Live: 43 रन बनाकर अमेलिया आउट

अमेलिया केर 43 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें म्लाबा ने ब्रिट्स के हाथों कैच कराया। अपनी शानदार पारी के दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। अब सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए इसाबेला गेज उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए मैडी ग्रीन मौजूद हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed