फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs SL Asia Cup: श्रीलंका ने सुपर-4 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराया, पिछली हार का लिया बदला

Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
खास बातें

Sri Lanka vs Afghanistan (SL vs AFG) T20 Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 टी-20 टूर्नामेंट में आज से सुपर-4 राउंड की शुरुआत हुई। शारजाह में सुपर-4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम का सामना श्रीलंका से था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20वें ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
SL vs AFG T20 Live Score: Sri Lanka vs Afghanistan Asia Cup 2022 7th Cricket Match at Sharjah Stadium in UAE
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:10 PM, 03-Sep-2022

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने अफगानिस्तान से पिछली हार का बदला भी ले लिया। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप-बी) में थीं। तब अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आसानी से आठ विकेट से हराया था। अब सुपर-4 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। अब छह सितंबर को श्रीलंका की टीम भारत से भिड़ेगी। वहीं, सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से होगा।
10:45 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: रोमांचक हुआ मुकाबला

15 ओवर के बाद श्रीलंका ने चार विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। फिलहाल भानुका राजपक्षा छह रन और दानुष्का गुनातिलाका 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को 30 गेंदों में 49 रन चाहिए। पाथुम निसांका 35 रन, कुसाल मेंडिस 36 रन, चरिथ असलंका आठ रन और कप्तान दासुन शनाका 10 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:19 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: श्रीलंका को 60 गेंदों में 94 रन की जरूरत

10 ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल चरिथ असलंका 11 गेंदों में सात रन और दानुष्का गुनातिलाका दो गेंदों में एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका को पहला झटका 62 के स्कोर पर लगा था। तब कुसाल मेंडिस 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें नवीन उल हक ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया था। इसके बाद 80 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पाथुम निसांका 28 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुजीब उर रहमान ने गुरबाज के हाथों कैच कराया। श्रीलंका को 60 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।
10:04 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को सातवें ओवर मं 62 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कुसाल मेंडिस 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नवीन उल हक ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। फिलहाल पाथुम निसांका 21 गेंदों में 24 रन और चरिथ असलंका दो गेंदों में एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:36 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुशल मेंडिस ओपनिंग करने आए हैं। अफगानिस्तान के लिए फजहलहक फारूकी ने पहला ओवर किया। उन्होंने नौ रन दिए। श्रीलंका ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं।
09:21 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: अफगानिस्तान ने बनाए 175 रन

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। सुपर-4 में जीत के लिए श्रीलंका को 176 रन बनाने होंगे। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा इब्राहिम जादरान ने 38 गेंद पर 40, नजीबुल्लाह जादरान ने 10 गेंद पर 17 और हजरतुल्लाह जजई ने 16 गेंद पर 13 रन बनाए। राशिद खान ने नौ रन बनाकर आउट हुए। कप्तान मोहम्मद नबी ने एक रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। महीश तीक्ष्णा और असीथा फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: अफगानिस्तान को लगा दूसरा झटका

अफगानिस्तान को दूसरा झटका 16वें ओवर में लगा। रहमनुल्लाह गुरबाज 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 45 गेंद की पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। गुरबाज ने दूसरे विकेट के लिए इब्राहिम जादरान के साथ 93 रन की साझेदारी की। गुरबाज को असिथा फर्नांडो ने आउट किया।
08:41 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: श्रीलंका के गेंदबाज विकेट को तरसे

अफगानिस्तान ने 13 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 37 गेंदों में 72 रन बना लिए हैँ। वहीं, इब्राहिम जादरान 25 गेंदों में 22 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। श्रीलंकाई गेंदबाज विकेट को तरस गए हैं। दोनों के बीच 60 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। अफगानिस्तान को एकमात्र झटका हजरतुल्लाह जजाई के रूप में लगा। मदुशंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। जजाई 16 गेंदों में 13 रन बना सके। 
08:19 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: गुरबाज का अर्धशतक

रहमनुल्लाह गुरबाज ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। नौ ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 78 रन है। फिलहाल गुरबाज 24 गेंदों में 50 रन और इब्राहिम जादरान 14 गेंदों में 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान को एकमात्र झटका हजरतुल्लाह जजाई के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा।

गुरबाज
08:03 PM, 03-Sep-2022

SL vs AFG Live: अफगानिस्तान को पहला झटका

अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहतरीन हुई है। 46 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मदुशंका ने हजरतुल्लाह जजाई को क्लीन बोल्ड किया। जजाई 16 गेंदों में 13 रन बना सके। वहीं, रहमनुल्लाह गुरबाज तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 गेंदों में 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल उनका साथ निभाने इब्राहिम जादरान आए हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed