फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs RR Highlights : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराया, शाहबाज ने झटके तीन विकेट

Fri, 24 May 2024 11:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 May 2024 11:28 PM IST
खास बातें

SRH vs RR Qualifier 2 : सनराइजर्स हैदराबाद क्वालिफायर-1 में मिली हार से उबर कर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रही और उसने फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद का सामना अब रविवार को खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच जीतकर पहली बाधा पार करने वाली राजस्थान का सफर हार के साथ यहीं समाप्त हो गया।

विज्ञापन
SRH vs RR IPL Highlights : Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:18 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंचा हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शाहबाज अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 सीजन के फाइनल में पहुंच गई है। हैदराबाद का सामना रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। केकेआर ने हैदराबाद को क्वालिफायर-1 मैच में हराया था और एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को हराकर फाइनल में पहुंचने की पहली बाधा पार कर ली थी, लेकिन टीम खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने से पहले अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी और उसका सफर यहीं समाप्त हो गया। 

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए हेनरिच क्लासेन के 34 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम की लय गड़बड़ा गई। ध्रुव जुरैल ने हालांकि अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जरूरी रन रेट इतना ज्यादा था कि जुरैल की कोशिश भी काम नहीं आ सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे स्पिनर शाहबाज अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शाहबाज ने तीन विकेट लिए और राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। 
11:14 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : राजस्थान को छह गेंदों पर चाहिए 42 रन

हैदराबाद ने राजस्थान पर शिकंजा कस लिया है और राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए छह गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है। ध्रुव जुरैल अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ ट्रेंट बोल्ट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
11:06 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : पोवेल पवेलियन लौटे

हैदराबाद ने राजस्थान को एक और झटका देते हुए रोवमैन पोवेल को आउट कर सातवीं सफलता हासिल की। पोवेल 12 गेंदों पर छह रन बनाकर टी. नटराजन की गेंद पर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए 14 गेंदों पर 52 रन बनाने हैं। ध्रुव जुरैल हालांकि क्रीज पर टिके हुए हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। 
11:01 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : जुरैल-पोवेल टिके

लगातार गिरते विकेटों के बीच ध्रुव जुरैल और रोवमैन पोवेल ने राजस्थान की उम्मीद बचाई हुई है। राजस्थान को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 53 रनों की जरूरत है, जबकि उसके चार विकेट ही शेष हैं। राजस्थान को अगर जीत दर्ज करनी है तो जुरैल और पोवेल को तूफानी बल्लेबाजी करनी होगी। राजस्थान ने 17 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 123 रन बनाए हैं। जुरैल 22 गेंदों पर 41 रन और पोवेल छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
10:45 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : हेत्मायर हुए आउट

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शिमरॉन हेत्मायर अपना प्रभाव नहीं बिखेर सके और 10 गेंदों पर चार रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। हेत्मायर को अभिषेक शर्मा ने आउट किया। 
10:35 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : अश्विन खाता खोले बिना आउट

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे शाहबाज अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी है। शाहबाज ने अश्विन को खाता खोले बिना आउट किया। राजस्थान ने 79 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। शाहबाज का यह इस मैच का तीसरा विकेट है। राजस्थान ने चहल की जगह शिमरॉन हेत्मायर को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : रियान पराग पवेलियन लौटे

शाहबाज अहमद ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। पराग 10 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। रियान ने आरसीबी के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में साहसिक पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी, लेकिन इस मैच में वह नहीं चल सके। 
10:22 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : सैमसन आउट हुए

अभिषेक शर्मा ने कप्तान संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। सैमसन 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई है और टीम ने 67 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल के साथ रियान पराग मौजूद हैं। 
10:18 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : यशस्वी अर्धशतक से चूके

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शाहबाज अहमद ने शानदार लय में दिख रहे यशस्वी जायसवाल को आउट कर हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई। यशस्वी 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन शाहबाज ने उनकी पारी का अंत कर दिया। 
10:06 PM, 24-May-2024

RR vs SRH Live Score : राजस्थान का स्कोर 50 रन के पार

पहला झटका लगने के बावजूद यशस्वी जासवाल ने राजस्थान की पारी को संभाले रखा और पावरप्ले की समाप्ति तक स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। राजस्थान ने छह ओवर तक एक विकेट पर 51 रन बनाए लिए हैं। यशस्वी ने छठा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा तथा ओवर से 19 रन जुटाए। यशस्वी 15 गेंदों पर 33 रन और सैमसन छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed