फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉयल्स ने सनराइजर्स को हराया: सीजन में पहली बार रनचेज करने वाली टीम हारी, राजस्थान ने पहले मैच में दिखाया पराक्रम

Tue, 29 Mar 2022 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Mar 2022 11:43 PM IST
खास बातें

SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हैदराबाद की टीम सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। 

विज्ञापन
SRH vs RR Live Cricket Score: Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2022 Match 5 at Pune News Updates in Hindi
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते राजस्थान के खिलाड़ी - फोटो : twitter @ipl

लाइव अपडेट

11:14 PM, 29-Mar-2022

राजस्थान ने हैदराबाद पर बड़ी जीत हासिल की

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए अपने 100वें मैच में स्पेशल पारी खेली। वे 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।  वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 41 रन और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। 

जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए। वे 41 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। हैदराबाद के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसमें राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन शामिल हैं।
11:07 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: वॉशिंगटन सुंदर की तूफानी पारी

19वें ओवर में 133 के स्कोर पर हैदराबाद को सातवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 14 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 285 का रहा। हैदराबाद को छह गेंदों में 77 रन की जरूरत है, जो कि नामुमकिन है। फिलहाल मार्करम और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
10:53 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: हैदराबाद की टीम को छठा झटका

16वें ओवर में 78 के स्कोर पर हैदराबाद को छठा झटका लगा। उन्हें युजवेंद्र चहल ने क्लीन बोल्ड किया। चहल को मिली यह तीसरी सफलता थी। राजस्थान की टीम अब बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। 16 ओवर के बाद हैदराबाद ने छह विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर तीन रन और एडेन मार्करम 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
10:33 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को 37 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने अब्दुल समद को रियान पराग के हाथों कैच कराया। समद छह गेंदों पर चार रन बना सके। यह मैच अब पूरी तरह से राजस्थान के मुट्ठी में आ चुका है। फिलहाल रोमारियो शेफर्ड चार रन और एडेन मार्करम 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट पर 44 रन हैं। युजवेंद्र चहल अब तक दो विकेट ले चुके हैं।
10:24 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: नौ ओवर के बाद हैदराबाद 32/4

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने नौ ओवर में चार विकेट गंवाकर 32 रन  बना लिए हैं। नौवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने अभिषेक शर्मा को शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। अभिषेक 19 गेंदों पर नौ रन बना सके। सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शर्मनाक रही है। पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में ही हैदराबाद ने 14 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। यह आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे कम स्कोर है। इससे पहले राजस्थान ने 2009 में बैंगलोर के खिलाफ पावरप्ले में 14 रन बनाए थे। निकोलस पूरन (0), राहुल त्रिपाठी (0) और केन विलियम्सन (2) कुछ खास नहीं कर सके। फिलहाल अब्दुल समद दो रन और एडेन मार्करम 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

10:08 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: पूरन एकबार फिर शून्य पर आउट

हैदराबाद के हाथों से ये मैच निकलता जा रहा है। पांच ओवर के अंदर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। पांचवें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने निकोलस पूरन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे नौ गेंदों पर खाता भी नहीं खोल सके। आईपीएल में पूरन का खराब फॉर्म जारी है। पिछले सीजन पंजाब से खेलते हुए भी वह कई बार शून्य पर आउट हुए थे।

विकेट लेने के बाद जश्न मनाती राजस्थान की टीम

2021 आईपीएल में पूरन 12 मैचों की 11 पारियों में 85 रन बना सके थे। इस साल मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार भी वह कुछ खास नहीं कर सके और शून्य पर आउट हुए। फिलहाल एडेन मार्करम चार रन और अभिषेक शर्मा दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट पर 13 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: राहुल त्रिपाठी खाता भी नहीं खोल सके

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने चार ओवर के अंदर सात पर दो विकेट गंवा दिए हैं। ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों की गेंद स्विंग कर रही है। कृष्णा ने अपने पहले ओवर में विलियम्सन को आउट किया था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने राहुल त्रिपाठी को भी पवेलियन भेजा। त्रिपाठी अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। कृष्णा ने उन्हें विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर सात रन है। फिलहाल निकोलस पूरन शून्य और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। यह एक विकेट मेडन ओवर रहा।

प्रसिद्ध कृष्णा
09:50 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: कप्तान विलियम्सन पवेलियन लौटे

211 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को पारी के दूसरे ही ओवर में झटका लगा। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। विलियम्सन सात गेंदों पर दो रन बना सके। दो ओवर के बाद हैदराबाद ने एक विकेट गंवाकर तीन रन बना लिए हैं। फिलहाल राहुल त्रिपाठी शून्य और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:22 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए 210 रन

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 211 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने छह विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए अपने 100वें मैच में 27 गेंदों पर 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक रहा। अपनी पारी में सैमसन ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए। 

राजस्थान की टीम भाग्यशाली रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने बटलर को पूरन के हाथों कैच कराया था, लेकिन गेंद नो बॉल निकली और बटलर को जीवनदान मिला। इसके बाद बटलर ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 58 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने यशस्वी को आउट कर साझेदारी तोड़ी। यशस्वी 16 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए।

उमरान मलिक

इसके बाद उमरान मलिक ने जोस बटलर को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। बटलर 28 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बना पाए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 73 रन की साझेदारी निभाई। पडिक्कल अर्धशतक से चूक गए। वे 29 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। 

संजू सैमसन

सैमसन भी अर्धशतक लगाने के बाद ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं कर सके। उनके आउट होने के बाद शिमरोन हेटमायर ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 32 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने रियान पराग के साथ 19 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी ओवर में टी नटराजन ने हेटमायर और रियान पराग को पवेलियन भेजा। पराग नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। नाथन कूल्टर-नाइल एक रन बनाकर नाबाद रहे।

नटराजन ने हेटमायर को क्लीन बोल्ड किया

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया। राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में तीन विकेट गंवाकर 62 रन बनाए।
09:18 PM, 29-Mar-2022

SRH vs RR Live: राजस्थान का स्कोर 200 रन के पार

राजस्थान ने 19 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 203 रन बना लिए हैं। शिमरोन हेटमायर तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 गेंदों पर 28 रन बना लिए हैं। वहीं, रियान पराग सात गेंदों पर 11 रन बना चुके हैं। 18वें और 19वें ओवर को मिलाकर राजस्थान के बल्लेबाजों ने 33 रन बटोरे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed