फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs RCB Highlights: आरसीबी की 35 रनों से जीत, फ्लॉप रहा सनराइजर्स का बल्लेबाजी क्रम, गेंदबाजों का बरसा कहर

Thu, 25 Apr 2024 11:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Apr 2024 11:45 PM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, SRH vs RCB Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 171 रन बना सकी।
 

विज्ञापन
SRH vs RCB IPL Live Score: Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore Match Scorecard Updates
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:19 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : आरसीबी ने हैदराबाद को 35 रनों से हराया

आईपीएल 2024 का 41वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 35 रनों से जीत के साथ हैदराबाद के विजय रथ को रोक दिया। डुप्लेसिस के नेतृत्व वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन बना सकी। आरसीबी के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कहर बरपाया। 

अंक तालिका का हाल
गुरुवार को हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ अपना आठवां मैच खेला। इस मुकाबले में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम 10 अंक और 0.577 नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, आरसीबी चार अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। 

फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ट्रेविस हेड सिर्फ एक रन बनाकर लौटे। उन्हें विल जैक्स ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर निशाना बनाया। इसके बाद अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में शाहबाज अहमद ने 40 (नाबाद) और पैट कमिंस ने 31 रन बनाए। इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। आरसीबी के खिलाफ मार्क्ररम सात, नितीश 13, क्लासेन सात, अब्दुल समद 10, भुवनेश्वर कुमार 13 और उनादकट आठ (नाबाद) रन बना सके।

गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आरसीबी के गेंदबाजों ने इस मैच में कहर बरपाया। स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, विल जैक्स और यश दयाल को एक-एक विकेट मिला। सिराज और फर्ग्यूसन के हाथ खाली रहे।
10:52 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा आठवां झटका

आरसीबी को आठवां झटका ग्रीन ने दिया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को 141 रनों के स्कोर पर आउट किया। भुवनेश्वर इस मैच में 13 रन बनाकर लौटे। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जयदेव उनादकट उतरे हैं। वह अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन
10:33 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : कमिंस 31 रन बनाकर आउट हुए

हैदराबाद को सातवां झटका कप्तान पैट कमिंस के रूप में लगा। उन्हें कैमरन ग्रीन ने मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शाहबाज अहमद (19) मौजूद हैं।
10:18 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : अब्दुल समद 10 रन बनाकर आउट हुए

अब्दुल समद 10 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर कर्ण शर्मा ने उन्हें कैच आउट किया। यह उनका दूसरा विकेट है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस उतरे हैं। 
10:14 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : हैदराबाद की हालत खराब

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की हालत खराब नजर आ रही है। पावरप्ले में टीम ने चार विकेट खो दिए। इसके बाद आठवें ओवर में कर्ण शर्मा ने नितीश कुमार रेड्डी को बोल्ड किया जो सिर्फ 13 रन बना सके। फिलहाल शाहबाज अहमद 12 और अब्दुल समद 10 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 85/5 है।
10:07 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : हैदराबाद को लगा पांचवां झटका

हैदराबाद को पांचवां झटका नितीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा। उन्हें कर्ण शर्मा ने बोल्ड किया। बल्लेबाज सिर्फ 13 रन बना सके। फिलहाल शाहबाज सात और अब्दुल दो रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 72/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:56 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : क्लासेन भी आउट हुए

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हेनरिक क्लासेन सिर्फ सात रन बना सके। उन्हें स्वप्निल सिंह ने ग्रीन के हाथों कैच कराया। फिलहाल क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी नौ रन और शाहबाज बिना खाता खोले डटे हैं। टीम को जीत के लिए 86 गेंदों में 148 रनों की जरूरत है।
09:50 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका स्वप्निल सिंह ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को 41 रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 91 गेंदों में 151 रनों की जरूरत है।
09:42 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर आउट हुए

हैदराबाद को दूसरा झटका यश दयाल  ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को 37 रनों के स्कोर पर आउट किया। इस मैच में अभिषेक 13 गेंदों में 31 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 238.46 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और दो छक्के लगाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नितीश कुमार रेड्डी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए एडेन मार्करम मौजूद हैं। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 37/2 है।
09:29 PM, 25-Apr-2024

SRH vs RCB Live Score : हैदराबाद को लगा पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। उन्हें विल जैक्स ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। हेड सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एडेन मार्क्ररम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 3/1 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed