SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी ने लगाया अर्धशतक
{"_id":"6432b7c354108969690bb0c7","slug":"srh-vs-pbks-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-punjab-kings-ipl-2023-14th-match-at-hyderabad-stadium-2023-04-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी ने लगाया अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 09 Apr 2023 11:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:04 PM IST
खास बातें
IPL 2023, SRH vs PBKS Highlights Indian Premier League: आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मिली इस जीत से सनराइजर्स ने सीजन में अपना खाता खोला। उसकी तीन मैचों में यह पहली जीत है। दूसरी ओर, पंजाब को तीन मैचों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:01 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स की धमाकेदार जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की। हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 145 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान एडेन मार्करम 21 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छह चौके लगाए। त्रिपाठी और मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। मयंक अग्रवाल 20 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रुक ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
10:38 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक
राहुल त्रिपाठी ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स की टीम ने मैच में वापसी कर ली है। त्रिपाठी ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
10:23 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 10 ओवर में 67/2
सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 24 गेंद पर 31 और एडेन मार्करम दो गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को दूसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। मयंक को राहुल चाहर ने सैम करन के हाथों कैच कराया। उन्होंने 20 गेंद पर 21 रन बनाए।10:01 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स का स्कोर 6 ओवर में 34/1
सनराइजर्स हैदराबाद ने छह ओवर में एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 16 गेंद परर 18 और राहुल त्रिपाठी छह गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को पहला झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा। वह अर्शदीप सिंह का शिकार बने। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरी ब्रूक ने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए।09:41 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक की सलामी जोड़ी क्रीज पर है।09:21 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: पंजाब ने 143 रन बनाए
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। शिखर धवन के नाबाद 99 रन की बदौलत पंजाब की टीम ने नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। धवन के अलावा सिर्फ सैम करन ही दहाई का आंकड़ा छू सके। सैम करन ने 22 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए मयंक मार्कंडेय ने चार, उमरान मलिक और मार्को यानसेन ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। धवन इस मैच में शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने नाबाद 99 रन के चलते पंजाब किंग्स को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन शतक के करीब
शिखर धवन अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक शानदार पारी खेली और अपनी टीम को बेहतर स्कोर तक ले गए हैं। 19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 135 रन है।08:58 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: शिखर धवन का अर्धशतक
पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 42 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही पंजाब का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। धवन के अलावा पंजाब के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। धवन के अलावा सिर्फ सैम करन (22 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर नौ विकेट पर 101 रन है। शिखर धवन के साथ मोहित राठी क्रीज पर हैं।08:54 PM, 09-Apr-2023
SRH vs PBKS Live Score: 88 रन पर पंजाब के नौ विकेट गिरे
88 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के नौ विकेट गिर चुके हैं। मयंक मार्कंडेय ने नाथन एलिस को क्लीन बोल्ड किया। एलिस ने पांच गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। इस मैच में मयंक ने चार विकेट झटके हैं।08:44 PM, 09-Apr-2023