SRH vs MI : सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत का खाता खोला, रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को 31 रन से हराया
{"_id":"660415f8cba7b02b4506f28b","slug":"srh-vs-mi-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-mumbai-indians-ipl-2024-8th-match-at-rajiv-gandhi-stadium-2024-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs MI : सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत का खाता खोला, रिकॉर्ड से भरे मैच में मुंबई को 31 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 27 Mar 2024 11:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:54 PM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, SRH vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 के आठवें मैच में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का सामना 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने एमआई को 278 रन का लक्ष्य थमाया। मुंबई इसके जवाब में 20 ओवर में 246/5 रन बना सकी।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:23 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : हैदराबाद को मिली 31 रन से जीत
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है।रोहित-ईशान ने टीम को दिलाई तेज शुरुआत
हैदराबाद द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई जिसे शाहबाज अहमद ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट किया जो 13 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रोहित शर्मा भी पांचवें ओवर में 26 रन बनाकर लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नमन धीर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की विशाल साझेदारी की। जयदेव उनदाकट ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने नमन को कमिंस के हाथों कैच कराया जो 30 रन बना सके।
कप्तान का फ्लॉप प्रदर्शन
वहीं, तिलक वर्मा 64 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का रहा। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड इस मैच में क्रमश: 42 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।
11:11 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर आउट हुए
मुंबई को पांचवां झटका 224 रन के स्कोर पर लगा। जयदेव उनादकट ने हार्दिक पांड्या को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। टीम को जीत के लिए आठ गेंदों में 50 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:50 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा जो 34 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें पैट कमिंस ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 185/4 है।10:35 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : तिलक वर्मा का अर्धशतक पूरा हुआ
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 164/3 है।10:30 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : नमन धीर 30 रन बनाकर आउट हुए
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका नमन धीर के रूप में लगा। वह 150 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्हें जयदेव उनदाकट ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। नमन 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/3 है।10:25 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/2
रोहित शर्मा और ईशान किशन के बाद मुंबई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी नमन धीर और तिलक वर्मा के कंधे पर है। दोनों इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : मुंबई के दो विकेट गिरे
मुंबई इंडियंस को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें शाहबाज अहमद ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, टीम को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में 66 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। हिटमैन 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर नमन धीर और तिलक वर्मा हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/2 पर पहुंच गया है।09:40 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हुई
हैदराबाद के द्वारा दिए गए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। पहले ओवर में मुंबई ने नौ रन बनाए।09:21 PM, 27-Mar-2024
SRH vs MI Live Score : हैदराबाद ने मुंबई को दिया 278 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैृ। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रचा है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया। इस मामले में हैदराबाद ने आरसीबी के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए और विरोधियों को 278 रन का लक्ष्य थमाया।सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 273.91 के स्ट्राइ रेट से तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 63 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। टीम को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मार्करम ने 28 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाए जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 235.29 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए। इस दमदार पारी के दौरान उनके बल्ले से चार चौके और सात छक्के निकले। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।
08:30 PM, 27-Mar-2024