फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs KKR: राणा-त्रिपाठी की तूफानी पारी, केेकेआर की 100वीं जीत, सनराइजर्स को हराया

Sun, 11 Apr 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 11 Apr 2021 11:21 PM IST
खास बातें

SRH vs KKR IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मुकाबला रविवार को चेन्नई में खेला गया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 177 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। 

विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 11-Apr-2021

कोलकाता की 100वीं जीत

इयोन मॉर्गन की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2021 का जीत से आगाज किया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से हरा दिया है। केकेआर की 2012 के बाद चेपॉक में यह पहली जीत है। कोलकाता की तरफ से नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतक जमाए तो वहीं गेंदबाजों ने भी डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। 

मैच की बात करें तो हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि उसका यह फैसला गलत साबित हुआ जब नितीश राणा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए सात ओवर में 53 रन जोड़े। इसके बाद नितीश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई की और मैदानों के चारों तरफ रन बनाए और टीम के स्कोर को 16 ओवर में ही 146 तक ले गए। हालांकि बाद में नबी और राशिद ने शानदार गेंदबाजी कर कोलकाता को 187 रन पर रोक दिया। 
 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 10 रन के स्कोर पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रिद्धिमान साहा और डेविड वार्नर के विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (55) और मनीष पांडे (61*) ने मिलकर टीम को उबारा और महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे हैदराबाद का मध्यक्रम कुछ खास कमाल नहीं कर पाया और मैच 10 रन से हार गया।  
10:58 PM, 11-Apr-2021

छह गेंदों में 22 रन की दरकार 

अब्दुल समद ने कमिंस के ओवर में लगाए दो छक्के। हैदराबाद की टीम को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 22 रन की जरूरत।
विज्ञापन
10:55 PM, 11-Apr-2021

कोलकाता की मुट्ठी में मैच

हैदराबाद को जीत के लिए 12 गेंदों में 38 रनों की जरूरत। वार्नर की टीम को अब कोई चमत्कार ही मैच जीता सकता है। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 150/5 
10:50 PM, 11-Apr-2021

हैदराबाद के लिए बढ़िया ओवर 

वरुण चक्रवर्ती के आखिरी ओवर में हैदराबाद ने 13 रन बटोरे। हैदराबाद को 18 गेंदों में 44 रन की जरूरत। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 144/4, मनीष पांडे (51*), विजय शंकर (8*)
10:45 PM, 11-Apr-2021

मोहम्मद नबी आउट

हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा। प्रसिद्ध कृष्णा ने धीमी गेंद पर मोहम्मद नबी को फंसाया। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 57 रन की दरकार।
10:36 PM, 11-Apr-2021

हैदराबाद को 30 गेंदों में 70 रन की दरकार 

वरुण चक्रवर्ती की कसी हुई गेंदबाजी। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में महज पांच रन दिए। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 70 रनों की जरुरत। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 118/3, मनीष पांडे (46*), मोहम्मद नबी (5*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:31 PM, 11-Apr-2021

आखिरी 36 गेंदें शेष 

हैदराबाद को आखिरी की 36 गेंदों में जीत के लिए 75 रन बनाने हैं। उसके पास अभी भी सात विकेट हाथ में है। मनीष पांडे और मोहम्मद नबी क्रीज पर मौजूद।
10:29 PM, 11-Apr-2021

जॉनी बेयरस्टो आउट

पैट कमिंस ने आखिरकार बड़ी सफलता हासिल कर ली। कमिंस ने अपने तीसरे ओवर में बेयरस्टो पर दबाव बनाया और आखिरी गेंद पर उन्हें राणा के हाथों कैच करवा दिया। बेयरस्टो 40 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 102/3, मनीष पांडे (35*), मोहम्मद नबी (0*)  
10:21 PM, 11-Apr-2021

बेयरस्टो का अर्धशतक 

जॉनी बेयरस्टो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्के के साथ आईपीएल का अपना छठा अर्धशतक जड़ा। बेयरस्टो ने चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का लगाकर सिर्फ 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।
 
10:02 PM, 11-Apr-2021

जॉनी-पांडे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे की जोड़ी हैदराबाद को शुरुआती झटकों से उबारने में लगी है। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। बेयरस्टो ने आंद्रे रसेल के पहले ओवर में अकेले ही 15 रन जड़ दिए। आठ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 60/2, जॉनी बेयरस्टो (30*), मनीष पांडे (20*) 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed