SRH vs KKR Highlights: कोलकाता ने हैदराबाद को पांच रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में बचाए नौ रन
{"_id":"6453ac4f5cdde92573078798","slug":"srh-vs-kkr-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2023-47th-match-updates-2023-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs KKR Highlights: कोलकाता ने हैदराबाद को पांच रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवर में बचाए नौ रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 04 May 2023 11:43 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 04 May 2023 11:43 PM IST
खास बातें
SRH vs KKR Highlights, Indian Premier League 2023 : आईपीएल के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा। उसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच ओवर में हरा दिया। कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:25 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: आखिरी गेंद पर सिक्स नहीं लगा पाए भुवनेश्वर, सनराइजर्स को मिली हार
सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आखिरी ओवर में नौ रन बनाने थे। ऐसे में नीतीश राणा ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी के लिए बुलाया। उनके सामने विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद और भुवनेश्वर कुमार थे। वरुण ने शुरुआती दो गेंद पर दो रन दिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने अब्दुल समद को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। समद के क्रीज पर मयंक मार्कंडे आए। वह चौथी गेंद पर रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। स्ट्राइक भुवनेश्वर कुमार को मिली। उन्हें मैच जीतने के लिए छक्का लगाना था, लेकिन वरुण ने उन्हें एक रन भी नहीं बनाने दिया और टीम को जीत दिला दी।कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन ही बना सकी। हैदराबाद और कोलकाता के बीच 2020 से यह आठवां मुकाबला था। कोलकाता ने छठी जीत हासिल की है। उसे दो मुकाबलों में ही हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स की टीम इस सीजन में पांचवीं बार रनचेज कर रही थी। उसे चौथी बार हार का सामना करना पड़ा।
आखिरी पांच ओवर में गिरे सनराइजर्स के तीन विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 से 20 ओवर के बीच तीन विकेट गंवाए। उसने इस दौरान सिर्फ 32 रन बनाए। एक समय उसे जीत के लिए 30 गेंद पर 38 रन बनाने थे, लेकिन टीम इस आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई।
बेकार गई क्लासेन और मार्करम की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने 41 और हेनरिच क्लासेन ने 36 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 गेंद पर 70 रन की साझेदारी की। एक समय सनराइजर्स का स्कोर 6.2 ओवर में चार विकेट विकेट पर 54 रना था। राहुल त्रिपाठी 20, मयंक अग्रवाल 18, अभिषेक शर्मा नौ रन बनाकर आउट हुए थे। हैरी ब्रूक तो खाता भी नहीं खोल पाए। चार विकेट गिरने के बाद मार्करम और क्लासेन ने टीम की वापसी कराई। अंत में अब्दुल समद ने 18 गेंद पर 21 रन जरूर बनाए, लेकिन वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए। समद ने एक बार फिर फ्रेंचाइजी को निराश किया।
10:58 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स के कप्तान पवेलियन लौटे
सनराइजर्स हैदराबाद को छठा झटका कप्तान एडेन मार्करम के रूप में लगा। उसने 17 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद नौ गेंद पर 13 और मार्को यानसेन एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं। उसे तीन ओवर में 26 रन बनाने हैं। मार्करम 40 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। वैभव अरोड़ की गेंद पर रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया।
विज्ञापन
10:44 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को मिली बड़ी सफलता
शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहली गेंद पर हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया। क्लासेन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। शार्दुल की गेंद पर आंद्रे रसेल ने उनका कैच लिया। क्लासेन ने 20 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 38 रन बनाने हैं। कप्तान एडेन मार्करम 35 गेंद पर 38 और अब्दुल समद तीन गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।10:33 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: मार्करम और क्लासेन ने की अर्धशतकीय साझेदारी
चार विकेट गिर जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। कप्तान एडेन मार्करम ने हेनरिच क्लासेन के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। हैदराबाद ने 13 ओवर में चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 58 रन बनाने हैं। क्लासेन 34 और मार्करम 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।10:12 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: रसेल और अनुकूल को मिली सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका आंद्रे रसेल ने दिया। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी ने नौ गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। सनराइजर्स को चौथा झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा। एक शतक लगाने वाले ब्रूक इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए। वह चार गेंदों का सामना करने के बाद एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। सनराइजर्स ने आठ ओवर में चार विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम और हेनरिच क्लासेन छह-छह रन बनाकर नाबाद हैं।09:47 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को लगा दोहरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। वह तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षित राणा का शिकार बन गए। अग्रवाल ने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। मयंक के बाद अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट गए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। अभिषेक ने 10 गेंद पर नौ रन बनाए। आंद्रे रसेल ने उनका शानदार कैच लिया। सनराइजर्स ने चार ओवर में दो विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। कप्तान एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को 20 ओवर में 171 रन पर रोक दिया। उसके नौ बल्लेबाज आउट हुए। हैदराबाद को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने 46, कप्तान नीतीश राणा ने 42 , आंद्रे रसेल ने 24, जेसन रॉय ने 20 और अनुकूल रॉय ने नाबाद 13 रन की पारी खेली। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। हैदराबाद के लिए मार्को यानसेन और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडे और एडेन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।08:59 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा दोहरा झटका
कोलकाता को आखिरी ओवरों में दोहरा झटका लगा है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने सुनील नरेन को आउट कर दिया। नरेन दो गेंद पर एक रन बनाकर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। उनके बाद 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को टी नटराजन ने पवेलियन भेजा दिया। शार्दुल छह गेंद पर आठ रन ही बना सके। उनका कैच अब्दुल समद ने लिया। कोलकाता ने 18 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 30 गेंद पर 42 और अनुकूल रॉय दो गेंद पर तीन रन बनाकर नाबाद हैं।08:43 PM, 04-May-2023
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स को मिली बड़ी सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी सफलता मयंक मार्कंडे ने दिलाई। उन्होंने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को आउट कर दिया। रसेल 15 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। कोलकाता ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह और सुनील नरेन क्रीज पर हैं।08:34 PM, 04-May-2023