फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs KKR HIGHLIGHTS: हैदराबाद ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को सात विकेट से हराया, राहुल-मार्करम के तूफानी अर्धशतक

Fri, 15 Apr 2022 11:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Apr 2022 11:20 PM IST
खास बातें

SRH vs KKR (Hyderabad vs Kolkata): सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है। केन विलियमसन की अगुआई वाली हैदराबाद की यह सीजन की लगातार तीसरी जीत है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता के 176 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और 13 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs KKR Aiden Markaram and Rahul Tripathi hal centuries help Sunrisers Hyderabad defeated Kolkata Knight Riders by 7 wickets
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:14 PM, 15-Apr-2022

हैदराबाद ने सात विकेट से कोलकाता को हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया है। केन विलियमसन की अगुआई वाली हैदराबाद की यह सीजन की लगातार तीसरी जीत है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता के 176 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर और 13 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 71 बनाए तो वहीं एडेन मार्करम 68 रन बनाकर नाबाद रहे।

11:07 PM, 15-Apr-2022

मार्करम का अर्धशतक

एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए।
 
विज्ञापन
10:58 PM, 15-Apr-2022

आखिरी 30 गेदों में 36 रन की जरुरत

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 30 गेंदों में 36 रन की दरकार है। निकोलस पूरन और एडेन मार्करम क्रीज पर है। 
10:54 PM, 15-Apr-2022

राहुल 71 रन बनाकर आउट

आंद्रे रसेल ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया है। रसेल ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में 71 रन बनाए। राहुल ने इस दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए।  
 
10:50 PM, 15-Apr-2022

आखिरी 36 गेंदों का खेल बाकी

हैदराबाद को आखिरी 36 गेंदों में जीत के लिए 49 रनों की जरुरत है। उसकी तरफ से राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के बीच 88 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 127/2, राहुल त्रिपाठी (65*), एडेन मार्करम (35*)
10:48 PM, 15-Apr-2022

हैदराबाद को पिछले दो ओवरों में मिले आठ रन 

पैट कमिंस और सुनील नरेन ने मिलकर हैदराबाद की रनों पर लगाम लगाया है। दोनों ने मिलकर पिछले दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिए हैं। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 113/2, राहुल त्रिपाठी (64*), एडेन मार्करम (22*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 PM, 15-Apr-2022

हैदराबाद के 100 रन पूरे 

एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी टीम के स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। इसी के साथ हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 105/2, राहुल त्रिपाठी (59*), एडेन मार्करम (19*)
10:32 PM, 15-Apr-2022

राहुल का 21 गेंदों में अर्धशतक

हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने महज 21 गेंदों में पचासा लगाया। इस दौरान राहुल ने चार चौके और चार छक्के लगाए। 
 
10:29 PM, 15-Apr-2022

वरुण को पहले ओवर में आए 18 रन

वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी ने की धुनाई। राहुल ने वरुण के इस ओवर में दो छक्के और एक चौका समेत कुल 18 रन बटोरे।  आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 77/2, राहुल त्रिपाठी (46*), एडेन मार्करम (4*)
10:25 PM, 15-Apr-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे

अमन खान के पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी ने एक छक्का और एक चौका लगाया और कुल 13 रन बटोरे। हैदराबाद ने इसके साथ ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। सात ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 59/2,  राहुल त्रिपाठी (29*), एडेन मार्करम (3*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed