फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRH vs DC: सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

Sun, 25 Apr 2021 11:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 25 Apr 2021 11:46 PM IST
खास बातें

SRH vs DC Live IPL Score: आईपीएल में आज चेन्नई के चेपॉक में इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 159 रन बनाए। अब सनराइजर्स हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए 160 रनों की जरूरत है। 

विज्ञापन
SRH vs DC Live Cricket Score, IPL 2021 Match Today Live News Updates in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : amar ujala graphics

लाइव अपडेट

11:46 PM, 25-Apr-2021

सुपर ओवर में दिल्ली की जीत

सुपर ओवर में आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया 

11:33 PM, 25-Apr-2021

सुपर ओवर: सनराइजर्स की बल्लेबाजी

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ओवर में सात रन बनाए। यानी दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अब आठ रन बनाने होंगे।
विज्ञापन
11:30 PM, 25-Apr-2021

सुपर ओवर शुरू 

हैदराबाद की तरफ से डेविड वार्नर और केन विलियमसन बल्लेबाजी करने उतरे हैं, जबकि दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल को गेंदबाजी थमाई गई है।
 
11:25 PM, 25-Apr-2021

मैच टाइड

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा आईपीएल 2021 का 20वां मुकाबला टाई हो गया है. यानी अब हार-जीत का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से होगा। यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर होगा। दिल्ली के 159 रन के जवाब में सनराइजर्स ने केन विलियम्सन (66*), जॉनी बेयरस्टो (38) और आखिरी के ओवरों में जगदीश सुचित के छह गेंदों में 15 रनों की मदद से 159 रन बनाए। 
 
11:09 PM, 25-Apr-2021

आखिरी 12 गेंदें, 28 रन 

सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 12 गेंदों में 28 रनों की जरूरत है। केन विलियमसन और विजय शंकर क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 132/6, केन विलियमसन (60*), विजय शंकर (6*)
 
10:54 PM, 25-Apr-2021

विलियमसन का अर्धशतक 

केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अब टीम की जीत के लिए उन्हें आखिरी तक टिके रहने होगा। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 117/4, केन विलियमसन (51*), अभिषेक शर्मा (5*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 PM, 25-Apr-2021

केदार जाधव आउट, मिश्रा को पहली सफलता 

अमित मिश्रा ने आज के मैच की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर केदार जाधव को पंत के हाथों स्टंपिंग कराया। जादव 9 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
10:40 PM, 25-Apr-2021

आखिरी 36 गेंदें 

सनराइजर्स को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उसे रनों की रफ्तार बढ़ानी होगी। इसमें केन विलियमसन का विकेट पर बने रहना भी बेहद जरूरी है। सनराइजर्स को अब आखिरी 36 गेंदों में जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 104/3, केन विलियमसन (44*), केदार जाधव (9*)
 
10:27 PM, 25-Apr-2021

विराट हुए आवेश का शिकार 

विराट सिंह एक धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्हें आवेश ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। विराट 14 गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए।
10:22 PM, 25-Apr-2021

10 ओवर का खेल पूरा 

सनराइजर्स का मौजूदा रन रेट आठ का है और उन्हें जीत के लिए आवश्यक रन रेट भी आठ का ही चाहिए। यानी हैदराबाद को  60 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 80/2, केन विलियमसन (31*), विराट सिंह (4*)

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed