SRH vs CSK Highlights: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, हैदराबाद ने छह विकेट से दी शिकस्त
{"_id":"660ff73f8bbafd731b07c4f3","slug":"srh-vs-csk-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-chennai-super-kings-ipl-2024-18th-match-updates-2024-04-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs CSK Highlights: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, हैदराबाद ने छह विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 05 Apr 2024 11:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:28 PM IST
खास बातें
SRH vs CSK Indian Premier League 2024 : पाच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना आईपीएल के इस सीजन में इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था। आईपीएल 2024 सीजन का 18वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली से हारने के बाद चेन्नई को अब लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
10:52 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को मिली जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। चेन्नई को इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी हराया था और इस सीजन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।10:36 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: शाहबाज अहमद पवेलियन लौटे
मोइन अली ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका देते हुए शाहबाज अहमद को पवेलियन की राह दिखाई है। मार्करैम को आउट करने के बाद मोइन अली ने शाहबाज अहमद को भी आउट कर दिया। शाहबाज 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। मोइन ने शाहबाज को एलबीडब्ल्यू किया, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इस फैसले के खिलाफ चेन्नई ने डीआरएस लिया और शाहबाज को पवेलियन लौटना पड़ा। रिव्यू में दिखा कि गेंद विकेट को हिट कर रही है जिसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदला। अब हेनरिच क्लासेन के साथ नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे नीतीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं। हैदराबाद को अब भी जीत के लिए 26 गेंदों पर 25 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
10:27 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Liveः अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे मार्करैम
चेन्नई के स्पिनर मोइन अली ने एडेन मार्करैम को आउट कर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। मार्करैम अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्करैम ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए और उन्हें मोइन अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। हैदराबाद हालांकि जीत के करीब पहुंच गई है और जीत के लिए 35 गेंदों पर 33 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर शाहबाज अहमद 14 गेंदों पर 11 रन और हेनरिच क्लासेन दो गेंदों पर एक रन बनाकर मौजूद हैं।10:10 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: हेड आउट हुए
महेश तीक्षणा ने सीएसके को दूसरी सफलता दिलाते हुए ट्रेविस हेड को आउट किया। शानदार लय में दिख रहे हेड 24 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। मोइन अली ने हेड को तब जीवनदान दिया था जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। हेड ने इसका जमकर फायदा उठाया और मार्करैम के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन तीक्षणा ने आखिरकार उन्हें आउट कर सीएसके को राहत दिलाई।09:56 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: हेड और मार्करैम ने हैदराबाद को दिलाई ठोस शुरुआत
सीएसके द्वारा 166 रनों का पीछा करने उतरी सराइजर्स हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक की तूफानी पारी पर हालांकि दीपक चाहर ने ब्रेक लगाया। लेकिन नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे एडेन मार्करैम भी लए में नजर आ रहे हैं। पॉवरप्ले खत्म होने तक हैदराबाद ने एक विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। हेड 16 गेंदों पर 24 और मार्करैम नौ गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद का आईपीएल इतिहास का पॉवरप्ले का यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।09:43 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को पहला झटका
हैदराबाद को तीसरे ओवर में 46 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दीपक चाहर ने अभिषेक शर्मा को जडेजा के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 12 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के ओवर में 27 रन बटोरे थे। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट गंवाकर 57 रन है। फिलहाल एडेन मार्करम सात गेंद में 10 रन और ट्रेविस छह गेंद में नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: हैदराबाद की पारी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है और इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने आए हैं। सीएसके ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है। सीएसके के लिए दीपक चाहर पहला ओवर डालने आए हैं और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर हेड को खाता खोले बिना आउट करने की कोशिश की, लेकिन मोइन अली ने हेड का कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया।09:10 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: शिवम और जडेजा के दम पर सीएसके ने बनाए 165 रन
युवा बल्लेबाज शिवम दुबे के 30 गेंदों पर 35 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सीएसके को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए।सीएसके को लगे शुरुआती झटके
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम को पहली सफलता दिलाई। चौथा ओवर डालने आए भुवनेश्वर ने रचिन रवींद्र को कैच आउट कराया। रचिन नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रचिन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन भुवनेश्वर ने इस साझेदारी का अंत किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआती झटके के बाद टीम की पारी को संभाला। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और पॉवरप्ले की समाप्ति तक हैदराबाद को एक और सफलता हासिल नहीं करने दी। हालांकि आठवें ओवर में शानदार फॉर्म में दिख रहे सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अपना विकेट गंवा बैठे। गायकवाड़ को शाहबाज अहमद ने अपना शिकार बनाया। गायकवाड़ 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
शिवम ने सीएसके को संभाला
शुरुआती झटकों के बाद युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की पारी को संभाला। रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद शिवम ने मोर्चा संभालते हुए शाहबाज अहमद और मयंक मारकंडे को निशाने पर लिया। शिवम की तेज पारी के कारण सीएसके ने नौ ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 80 रन बनाए थे। शिवम गायकवाड़ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे और उन्होंने उतरते ही शाहबाज अहमद पर एक छक्का और एक चौका जड़ा। इसके बाद अगला ओवर करने आए मयंक का स्वागत भी चौके के साथ किया। सनराइजर्श हैदराबाद के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबारते हुए शिवम दुबे ने तेजी से खेलना जारी रखा। शिवम और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
कमिंस ने शिवम को आउट कर तोड़ी साझेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सीएसके के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। शिवम अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और कमिंस ने उनकी शानदार पारी का अंत किया। शिवम 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सीएसके को चौथा झटका दिया। इसके बाद चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स ने इस तरह सीएसके की पारी लड़खड़ा दी। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने तेजी से खेलते हुए किसी तरह सीएसके का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, लेकिन 20वें की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल टी नटराजन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए।
धोनी के उतरते ही मैदान में गूंजा शोर
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतिम तीन गेंद खेलने मैदान पर उतरे। उनके क्रीज पर आते ही हैदराबाद में दर्शकों ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। ऐसा लगा ही नहीं कि धोनी चेन्नई में नहीं बल्कि हैदराबाद में खेलने उतरे हैं वो भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो इस टीम का होम ग्राउंड है। धोनी हालांकि दो गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी।
08:59 PM, 05-Apr-2024
SRH vs CSK Live: जडेजा ने सीएसके को संभाला
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की पारी को संभाला। जडेजा की तेज पारी की मदद से सीएसके का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। फिलहाल जडेजा 19 गेंदों पर 25 रन और डेरिल मिचेल छह गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।08:44 PM, 05-Apr-2024