फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SL vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया, मिचेल सैंटनर के बाद रचिन रवींद्र चमके

Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Feb 2026 10:58 PM IST
खास बातें

न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।

विज्ञापन
SL vs NZ T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 Sri Lanka vs New Zealand Scorecard and Result News in Hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC

लाइव अपडेट

10:57 PM, 25-Feb-2026

न्यूजीलैंड ने 61 रन से जीता मुकाबला

न्यूजीलैंड ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंकाई टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर सिर्फ 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं। दुनिया भर में सैंटनर के अलावा ऐसा शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या और शादाब खान ने किया है।
09:13 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: श्रीलंका को शुरुआती झटके

श्रीलंका को शुरुआती झटके लगे हैं। मैट हेनरी ने पथुम निसांका (0) और चरिथ असलंका (5) को पवेलियन भेजा। अब कुसल मेंडिस और पवन रत्नायके क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:59 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं।
08:58 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 168 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने मिचेल सैंटनर की 47 और कोल मैककोन्की की नाबाद 37 रनों की पारी मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। 
08:10 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 80 के पार

13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और न्यूजीलैंड की टीम छह विकेट खोकर सिर्फ 86 रन ही बना पाई है। फिलहाल क्रीज पर मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्की मौजूद हैं।
07:20 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका

न्यूजीलैंड को शुरुआती झटका महीश तीक्षणा ने दिया। उन्होंने फिन एलन को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:37 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोनकी, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका।
06:34 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने बताया कि प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। कामिल मिशारा की जगह चरिथ असलंका की वापसी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में जिम्मी नीशम की जगह कोल मैककोनकी को मौका मिला है।
06:20 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका हेड टू हेड

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने-सामने हुई हैं। चार मैच श्रीलंका ने जीते, जबकि कीवियों को दो में ही जीत मिली। दोनों टी20 विश्वकप में पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे और तब न्यूजीलैंड ने 65 रन से जीत दर्ज की थी। 
06:19 PM, 25-Feb-2026

SL vs NZ Live Score: प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों पर बारिश का असर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश खलल डाल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed