11:47 PM, 20-Sep-2025
बांग्लादेश ने चार विकेट से जीता मुकाबला
बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। एशिया कप का मौजूदा संस्करण सुपर-4 चरण में पहुंच चुका है। शनिवार को इस चरण का पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए सैफ हसन ने 61 और तौहीद हृदोय ने 58 रनों की तूफानी पारियां खेलीं। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और दसुन शनाका ने दो-दो विकेट झटके जबकि नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा को एक-एक सफलता मिली।
10:43 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: 60 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका
60 पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। हसरंगा ने लिटन दास को कैच आउट कराया। वह 16 गेंदों में 23 रन बना पाए। अब हसन का साथ देने तौहीद हृदोय आए हैं।
10:10 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live: बांग्लादेश की झटके से शुरुआत
बांग्लादेश की झटके से शुरुआत हुई है। नुवान तुषारा ने तंजीद हसन ने बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब सैफ हसन का साथ देने लिटन दास आए हैं।
09:47 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live: श्रीलंका ने बांग्लादेश के सामने रखा 169 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने दसुन शनाका की 64 रनों की नाबाद पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए जबकि मेहदी हसन ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं, तस्किन अहमद को एक विकेट मिला।
09:11 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: 97 पर श्रीलंका को चौथा झटका
श्रीलंका को चौथा झटका मुस्तफिजुर रहमान ने कुसल परेरा के रूप में दिया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। अब दसुन शनाका का साथ देने चरिथ असलंका आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 98 रन है।
08:48 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: 65 पर श्रीलंका को तीसरा झटका
श्रीलंका को तीसरा झटका भी मेहदी हसन ने दिया। उन्होंने कामिल मिशारा को बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में पांच रन बना पाए। श्रीलंका को तीसरा झटका भी मेहदी हसन ने दिया। अब कुसल परेरा का साथ देने दसुन शनाका आए हैं।
08:46 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: 58 पर श्रीलंका को दूसरा झटका
58 पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। मेहदी हसन ने कुसल मेंडिस को सैफ हसन के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। अब कामिल का साथ देने कुसल परेरा आए हैं।
08:32 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: श्रीलंका की अच्छी शुरुआत, पहला झटका 44 पर
श्रीलंका की अच्छी शुरुआत हुई। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई, जिसे तस्किन अहमद ने तोड़ा। निसंका 22 रन बनाकर आउट हुए। अब मेंडिस का साथ देने कामिल मिशारा आए हैं।
07:38 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
07:33 PM, 20-Sep-2025
SL vs BAN T20 Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान लिटन दास ने बताया कि सोहन और रिशाद हुसैन इस मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं, श्रीलंका ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।