फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUS vs SA Highlights: पांच बार का विजेता ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार विश्व कप फाइनल में, रविवार को भारत से मुकाबला

Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Nov 2023 10:18 PM IST
खास बातें

South Africa vs Australia Semi-Final World Cup 2023 Highlights: वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।

विज्ञापन
SA vs AUS Semi Final Live: ICC World Cup 2023 South Africa vs Australia Toss Match Today Eden Gardens Stadium
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:11 PM, 16-Nov-2023

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया और रिकॉर्ड आठवीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। पांच बार की विश्व विजेता कंगारू टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और दो बार के विश्व चैंपियन भारत से होगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम पांचवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 62 रन ट्रेविस हेड ने बनाए। स्टीव स्मिथ ने 30 और डेविड वॉर्नर ने 29 रन का योगदान दिया। जोश इंग्लिस ने 28 रन बनाए। लाबुशेन ने 18 रन का योगदान दिया। अंत में मिचेल स्टार्क ने नाबाद 16 और पैट कमिंस ने नाबाद 14 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

पहली पारी में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान बावुमा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक तीन रन और डुसेन छह रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने कोलकाता में छाए बादलों का फायदा उठाया और मार्करम को 10 के स्कोर पर आउट कर दिया। 24 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका का टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद क्लासेन और मिलर ने पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। 

क्लासेन 47 रन बनाकर हेड का शिकार बने और अगली ही गेंद में यानसेन भी खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाज कोइत्जे ने मिलर का साथ मिभाया और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कोइत्जे को 19 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने आउट किया, लेकिन तब तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 172 रन हो चुका था। महाराज चार रन और रबाडा 10 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इन दोनों ने मिलर को समय दे दिया और वह 101 रन बनाकर आउट हुए। शम्सी एक रन बनाकर नाबाद रहे और दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए।

दूसरी पारी में क्या हुआ?
213 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 60 रन जोड़ दिए। इसके बाद वॉर्नर 29 के स्कोर पर मार्करम का शिकार बने। रबाडा ने मार्श को खाता भी नहीं खोलने दिया, लेकिन स्मिथ ने हेड के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने 45 रन जोड़े। महाराज ने हेड को आउट कर अफ्रीका की वापसी कराई। हेड ने 48 गेंद में 62 रन जड़ दिए। इसके बाद अफ्रीकी स्पिन गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया। 

लाबुशेन को 18 के स्कोर पर शम्सी ने विकेटों के सामने फंसाया फिर मैक्सवेल को एक रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इंग्लिस और स्मिथ ने 37 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। कोइत्जे ने स्मिथ को 30 रन के स्कोर पर आउट किया। इंग्लिस 28 रन बनाकर आउट हुए और अफ्रीका की टीम मैच में बनी रही। हालांकि, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 22 की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। स्टार्क 16 और कमिंस 14 रन बनाकर नाबाद रहे। अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोइत्जे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए। कगिसो रबाडा, एडेन मार्करम और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।
09:59 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। कमिंस और स्टार्क क्रीज पर हैं। दोनों धीरे-धीरे करके अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज 10 रन दूर है।
विज्ञापन
09:37 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

193 रन पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। जोश इंग्लिस 49 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गोराल्ड कोइत्जे ने उन्हें बोल्ड किया। अभी भी अफ्रीका के पास मैच जीतने का मौका है। अब स्टार्क और कमिंस क्रीज पर हैं।
09:08 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

170 रन पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। स्टीव स्मिथ 62 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। गेराल्ड कोइत्जी ने उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। अब दक्षिण अफ्रीका के पास मैच जीतने का मौका है।
09:05 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 170 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 170 रन के पार जा चुका है। स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिस ने पारी संभाली है। ये दोनों अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
08:31 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा

137 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। तबरेज शम्सी ने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया। मैक्सवेल ने पांच गेंद में एक रन बनाया। अब स्टीव स्मिथ के साथ जोस इंग्लिस क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 141/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

133 रन पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। तबरेज शम्सी ने मार्नस लाबुशेन को आउट किया। लाबुशेन ने 31गेंद में 18 रन बनाए। शम्सी ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में फंस सकती है।
07:48 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

107 रन पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। ट्रेविस हेड 48 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/3 है।
07:38 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ट्रेविस हेड का अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने 40 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है।
07:22 PM, 16-Nov-2023

AUS vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

61 रन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का दूसरा विकेट गिरा है। मिचेल मार्श खाता खोले बिना आउट हो गए। कगिसो रबाडा की गेंद पर डुसेन ने शानदार कैच पकड़ा। अब ट्रेविस हेड के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/2 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed