11:29 PM, 25-Apr-2026
हैदराबाद ने राजस्थान को हराया
ईशान मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
11:23 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका लगा
हैदराबाद को पांचवां झटका भी बृजेश ने दिया। उन्होंने क्लासेन को अपना शिकार बनाया। वह 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। अब हैदराबाद को जीत के लिए दो ओवर में नौ रन चाहिए। क्रीज पर सलिल और अनिकेत वर्मा हैं।
11:20 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका
हैदराबाद को चौथा झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने सलिल अरोड़ा आए हैं।
10:50 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को तीसरा झटका
हैदराबाद को तीसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने फरेरा के हाथों ईशान किशन को कैच कराया। वह 31 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। अब क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।
10:41 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: अभिषेक आउट हुए
हैदराबाद को दूसरा झटका डोनोवन फरेरा ने दिया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराया। वह 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ईशान किशन का साथ देने हेनरिक क्लासेन आए हैं।
10:39 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: अभिषेक और ईशान के अर्धशतक
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और स्कोर 130 के पार पहुंच गया है।
09:50 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद को पहला झटका
हैदराबाद को पहला झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों ट्रेविस हेड को कैच कराया। वह पांच गेंदों में सिर्फ छह रन बना पाए। अब अभिषेक का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
09:47 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू
हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।
09:33 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य दिया
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य दिया। शनिवार को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय और ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाए। इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए जबकि प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।
09:08 PM, 25-Apr-2026
RR vs SRH Live Score: राजस्थान को चौथा झटका
राजस्थान को चौथा झटका कप्तान पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने रियान पराग को बोल्ड किया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। अब फरेरा और हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।