RR vs RCB Highlights: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया, सॉल्ट और कोहली ने जड़े अर्धशतक
{"_id":"67fb7a6d242f4ca4d90973ca","slug":"rr-vs-rcb-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore-ipl-2025-28th-match-jaipur-2025-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB Highlights: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया, सॉल्ट और कोहली ने जड़े अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 13 Apr 2025 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:47 PM IST
खास बातें
RR vs RCB Indian Premier League 2025: आरसीबी ने सॉल्ट और कोहली के शानदार अर्धशतकों की मदद से राजस्थान को नौ विकेट से हराया। कोहली ने इस दौरान सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी इस जीत के साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोहली और सॉल्ट
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
06:47 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: आरसीबी की जीत
आरसीबी ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करते हुए सॉल्ट और कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई जिससे टीम ने पावरप्ले में ही बिना किसी नुकसान के 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। कोहली और सॉल्ट आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे जिससे आरसीबी का स्कोर छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन हो गया था। कोहली और सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे कुमार कार्तिकेय ने सॉल्ट को आउट कर तोड़ा। इसके बाद कोहली ने पडिक्कल के साथ पारी आगे बढ़ाई और रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया।
कोहली ने इस दौरान अर्धशतक पूरा किया। वह टी20 में 100 पचासा लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। कोहली का इस आईपीएल सीजन का यह तीसरा पचासा है। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की अविजित साझेदारी की। पडिक्कल ने इस दौरान आरसीबी के लिए 1000 रन पूरे किए। वह कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। राजस्थान के लिए एकमात्र विकेट कार्तिकेय ने लिया, जबकि अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे।
06:30 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: कोहली का पचासा
राजस्थान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली का इस आईपीएल सीजन का यह तीसरा पचासा है। यह कोहली का टी20 में 100वां पचासा है। कोहली और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। आरसीबी ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। आरसीबी को अब 30 गेंदों पर 28 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
06:18 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार
राजस्थान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। सॉल्ट के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी धीमी पड़ गई है। आरसीबी ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 106 रन बना लिए हैं।06:07 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका
कुमार कार्तिकेय ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया। सॉल्ट आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक जड़ चुके थे। हालांकि, बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। सॉल्ट ने कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। वह 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए।06:02 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। सॉल्ट ने 28 गेंदों पर आईपीएल करियर का अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। सॉल्ट की आतिशी बल्लेबाजी से आरसीबी का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है।05:54 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 60 के पार
फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई है। राजस्थान ने आरसीबी के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। कोहली और सॉल्ट आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे आरसीबी का स्कोर छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 65 रन हो गया है। आरसीबी को अब जीत के लिए 84 गेंदों पर 109 रन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: आरसीबी की तेज शुरुआत
राजस्थान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने तेज शुरुआत की है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और फिल सॉल्ट बल्लेबाजी के लिए आए हैं। सॉल्ट आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।05:10 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त
राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी की मदद से आरसीबी को 174 रनों का लक्ष्य दिया है। आरसीबी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन बनाए जिससे राजस्थान 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाने में सफल रहा। यशस्वी के अलावा राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए।पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की शुरुआत धीमी रही। यशस्वी और कप्तान संजू सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने सैमसन को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया। सैमसन 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी और रियान पराग ने दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की, लेकिन यश दयाल ने रियान को आउट कर दिया। रियान 22 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यशस्वी ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की और सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। यशस्वी एक छोर से पारी को संभाले हुए थे, लेकिन हेजलवुड ने यशस्वी को एलबीडब्ल्यू कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। शिमरॉन हेटमायर इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। शिमरॉन नौ रन बनाकर आउट हुए। अंत में जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे राजस्थान 170 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। नीतीश राणा एक गेंद पर चार रन बनाकर नाबाद लौटे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर, यश दयाल, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिले।
05:01 PM, 13-Apr-2025
RR vs RCB Live Score: राजस्थान का स्कोर 150 के पार
आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। राजस्थान के लिए शिमरॉन हेटमायर और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।04:50 PM, 13-Apr-2025