RR vs RCB Highlights: बैंगलोर ने राजस्थान को चार विकेट से हराया, कार्तिक और शाहबाज की तूफानी पारी ने मैच पलटा
{"_id":"624c3d2851d07c44452116c9","slug":"rr-vs-rcb-ipl-2022-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-royal-challengers-bangalore-match-13-at-wankhede-stadium-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs RCB Highlights: बैंगलोर ने राजस्थान को चार विकेट से हराया, कार्तिक और शाहबाज की तूफानी पारी ने मैच पलटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 05 Apr 2022 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:40 PM IST
खास बातें
Rajasthan Vs Bangalore: बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:28 PM, 05-Apr-2022
बैंगलोर ने राजस्थान को चार विकेट से हराया
आईपीएल के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की तूफानी पारी ने राजस्थान के हाथों से मैच छीन लिया।एक वक्त बैंगलोर की टीम ने 12.3 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कार्तिक और शाहबाज ने 33 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी कर मैच बैंगलोर की झोली में डाल दिया। कार्तिक 23 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहबाज ने 26 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली।
यह इस आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की पहली हार है। टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक की बदौलत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। वह नेट रन रेट में सबसे आगे है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार और चार अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
11:18 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: शाहबाज की पारी समाप्त
18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे शाहबाज अहमद को बोल्ड किया। हालांकि, बोल्ड होने से पहले शाहबाज ने 26 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। बैंगलोर को अब 12 गेंदों पर 15 रन की जरूरत है। फिलहाल दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:15 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: बैंगलोर को 24 गेंद पर 32 रन की जरूरत
16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहबाज अहमद 19 गेंदों पर 31 रन और दिनेश कार्तिक 15 गेंदों पर 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बैंगलोर को 24 गेंदों पर 32 रन की जरूरत है।11:02 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी
14 और 15 ओवर को मिलाकर बैंगलोर ने 37 रन बटोरे। 14वें ओवर में अश्विन ने 21 और 15वें ओवर में नवदीप सैनी ने 16 रन लुटाए। दिनेश कार्तिक के आने के बाद से मैच का रुख बैंगलोर की ओर मुड़ गया है। फिलहाल शाहबाज अहमद 15 गेंदों पर 20 रन और दिनेश कार्तिक 13 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:55 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: कार्तिक की आक्रामक बल्लेबाजी
14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक नौ गेंदों पर 20 रन और शाहबाज अहमद 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 14वें ओवर में रविचंद्रेन अश्विन ने 21 रन लुटाए। इस ओवर में कार्तिक ने तीन चौके और एक छक्का लगाया।10:46 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: बोल्ट ने रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा
13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने शेरफेन रदरफोर्ड को नवदीप सैनी के हाथों कैच कराया। रदरफोर्ड 10 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।
रदरफोर्ड को आउट करने के बाद बोल्ट को बधाई देते साथी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: चहल ने एक ओवर में पलटा मैच
नौवें ओवर में युजवेंद्र चहल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ गेंदबाजी के लिए। उनके सामने तब विराट कोहली और डेविड विली थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर विली ने शॉट लगाया। फिर कोहली रन लेने के लिए दौड़ पड़े। तब तक सैमसन के थ्रो पर चहल ने कोहली को रन आउट कर दिया। कोहली छह गेंदों पर पांच रन बना सके। चहल ने अपने पुराने कप्तान को चलता किया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने डेविड विली को क्लीन बोल्ड किया। विली शून्य पर आउट हुए। 11 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड चार और शाहबाज अहमद एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
डेविड विली क्लीन बोल्ड हुए
10:28 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: 61 पर बैंगलोर को दूसरा झटका
आठवें ओवर में 61 के स्कोर पर बैंगलोर को दूसरा झटका लगा। नवदीप सैनी ने अनुज रावत को संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। रावत 25 गेंदों पर 26 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और डेविड विली क्रीज पर हैं।10:14 PM, 05-Apr-2022
RR vs RCB Live: चहल ने पुरानी टीम को दिया पहला झटका
सातवें ओवर में 55 के स्कोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहला झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने अपनी पुरानी टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस 20 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल विराट कोहली और अनुज रावत क्रीज पर हैं।
10:02 PM, 05-Apr-2022