RR vs PBKS: संजू सैमसन का शतक नहीं आया काम, रोमांचक मैच में रॉयल्स की हार
RR vs PBKS HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में संजू सैमसन ने शतक लगाया लेकिन राजस्थान को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
लाइव अपडेट
पंजाब की रोमांचक जीत
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार रनों से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत-हार का फैसला हुआ। संजू सैमसन ने बतौर कप्तान पहला शतक जड़ा लेकिन आखिरी गेंद पर जीत से चूक गए।मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हूडा (64) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 221 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही बावजूद इसके संजू सैमसन ने जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और अहम साझेदारियां की। हालांकि संजू (119) को छोड़कर कोई दूसरा खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया और अंत में राजस्थान की टीम आखिरी गेंद पर चार रनों से मैच हार गई।
This one went down to the wire! Sanju goes for the big shot over cover, but doesn't get all of it. Taken. @PunjabKingsIPL win by 4 runs.#VIVOIPL #RRvPBKS pic.twitter.com/HklxqlAGY2
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2021
संजू सैमसन का रिकॉर्ड शतक
संजू सैमसन ने बतौर कप्तान पहले ही मैच शतक जड़ दिया है। यह उनका आईपीएल करियर का तीसरा शतक है। वह डेब्यू कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले श्रेयस अय्यर (93) से आगे निकल गए हैं। यही नहीं संजू पहले ही कप्तानी मैच में शतक लगाने वाले आईपीएल के पहले और एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं।.@IamSanjuSamson with the first 💯 of #VIVOIPL 2021 season.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2021
Well played, Sanju 👌👌
Live - https://t.co/PhX8Fz0Uoz #RRvPBKS #VIVOIPL pic.twitter.com/9GaDeONePf