RR vs LSG HIGHLIGHTS: कुलदीप सेन ने आखिरी ओवर में बचाए 15 रन, राजस्थान ने लखनऊ को रोमांचक मैच में हराया
RR vs LSG (Rajasthan vs Lucknow): आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में रा़जस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को तीन रनों से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान के 165 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 162 रन ही बना पाई। राजस्थान की टीम जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
लाइव अपडेट
राजस्थान ने लखनऊ को तीन रन से हराया
आखिरी छह गेंदों में 15 रन की जरूरत
लखनऊ को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 15 रन की जरूरत।चहल के 150 आईपीएल विकेट
युजवेंद्र चहल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने चार विकेट लेकर आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।🚨 Milestone Alert 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
1⃣5⃣0⃣ wickets in IPL for @yuzi_chahal! 🙌 🙌
What a bowler he has been! 👏 👏
Follow the match 👉 https://t.co/8itDSZ2mu7#TATAIPL | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Ba1Mo9AZ6s
चहल ने चमीरा को भेजा पवेलियन
युजवेद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर दुश्मांता चमीरा को 13 के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट किया। चहल ने चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट झटके। 18 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 132/8, आवेश ख़ान (6*), मार्कस स्टोइनिस (10*)लखनऊ को आखिरी 18 गेंदों में 50 रन की जरूरत
लखनऊ सुपर जाएंट्स को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 50 रन की जरूरत है। उसकी तरफ से चमीरा और स्टोइनिस क्रीज पर हैं।चहल को तीसरी सफलता, क्रुणाल की उड़ाई गिल्ली
युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर में लखनऊ को दोहरे झटके दिए। उन्होंने पहले डिकॉक को कैच कराया और फिर पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या को 22 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। 16 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 106/7, दुश्मांता चमीरा (4*), मार्कस स्टोइनिस (1*)2 wickets in an over for @yuzi_chahal! 👍 👍#LSG 7 down as Quinton de Kock & Krunal Pandya depart.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2022
Follow the match 👉 https://t.co/8itDSZ2mu7#TATAIPL | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/VNlUuRseaH