RR vs KKR: बटलर के शतक के बाद चहल की हैट्रिक, राजस्थान ने कोलकाता को रोमांचक मैच में हराया
RR vs KKR (Rajasthan vs Kolkata): राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 217 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने शतक लगाया तो वहीं युवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत पांच विकेट झटके।
लाइव अपडेट
राजस्थान ने कोलकाता को सात रन से हराया
आखिरी छह गेंदों का रोमांच
कोलकाता को जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 11 रन की दरकार है। जबकि राजस्थान को दो विकट चाहिए। 19 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 207/8, उमेश यादव (21*), शेल्डन जैक्सन (6*)बोल्ट के ओवर में उमेश ने लगाए लगातार दो छक्के
उमेश यादव ने मैच को रोमांचक बनाने के साथ कोलकाता की वापसी करा दी है। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और फिर एक चौका भी जड़ा। बोल्ट के ओवर में कुल 20 रन आए। 18 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 200/8, उमेश यादव (19*), शेल्डन जैक्सन (2*)चहल की हैट्रिक
17वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने गजब की गेंदबाजी की। उन्होंने एक ओवर में हैट्रिक समेत चार विकेट लिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर कैच आउट हुए। उन्होंने 51 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर चहल ने शिवम मावी को रियान पराग के हाथों कैच कराया। ओवर की आखिरी गेंद पर चहल ने पैट कमिंस को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। मावी और कमिंस शून्य पर आउट हुए।Special feat deserves special celebration! 🙌🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2022
Hat-trick hero @yuzi_chahal! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/f4zhSrBNHi#TATAIPL | #RRvKKR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/NhAmkGdvxo
सैमसन ने छोड़ा कैच, श्रेयस को मिला जीवनदान
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने श्रेयस अय्यर का बड़ा कैच छोड़ दिया है। मकॉय की गेंद श्रेयस के बल्ले से लगकर सैमसन के पास गई लेकिन उन्होंने उसे छोड़ दिया। श्रेयस को 66 के स्कोर पर जीवनदान मिला।रसेल शून्य पर लौटे पवेलियन
कोलकाता ने अपना चौथा बड़ा विकेट गंवा दिया है। आंद्रे रसेल पहली ही गेंद पर अश्विन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 152/4, श्रेयस अय्यर (66*), वेंकटेश अय्यर (1*)𝗧. 𝗜. 𝗠. 𝗕. 𝗘. 𝗥!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2022
Huge Wicket for @rajasthanroyals! 👌 👌@ashwinravi99 bowls an absolute ripper. 👍 👍 #KKR 5 down as Andre Russell gets out.
Follow the match ▶️ https://t.co/f4zhSrBNHi#TATAIPL | #RRvKKR pic.twitter.com/t0SflDeMdN