RR vs GT Highlights: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, राशिद और होल्डर की घातक गेंदबाजी
{"_id":"69ff34d671c0a304d00c43c8","slug":"rr-vs-gt-live-cricket-score-rajasthan-royals-vs-gujarat-titans-ipl-2026-52nd-match-updates-2026-05-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"RR vs GT Highlights: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, राशिद और होल्डर की घातक गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
खास बातें
गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हरा दिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:11 PM, 09-May-2026
गुजरात ने राजस्थान को हराया
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी के बाद राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।10:52 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: जडेजा आउट हुए
राशिद खान ने राजस्थान को सातवां झटका दिया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब दसुन शनाका का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं।
विज्ञापन
10:38 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: राजस्थान को छठा झटका
राजस्थान को छठा झटका राशिद ने ही दिया। उन्होंने शुभम दुबे को बोल्ड किया। वह 15 रन बनाकर लौटे। अब जडेजा का साथ देने दसुन शनाका आए हैं।10:22 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: राशिद खान ने दो विकेट झटके
राशिद खान ने जुरेल और फरेरा को बोल्ड किया। 91 के स्कोर पर राजस्थान के पांच विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा और शुभम दुबे क्रीज पर हैं।10:08 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: तीसरा विकेट गिरा
राजस्थान को तीसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने होल्डर के हाथों हेटमायर को कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब जुरेल का साथ देने जडेजा आए हैं। छह ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 78 रन है।09:55 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: 40 पर राजस्थान को दूसरा झटका
राजस्थान को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को निशांत के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब जुरेल का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:50 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: राजस्थान को पहला झटका
राजस्थान को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने अरशद खान के हाथों वैभव सूर्यवंशी को कैच कराया। वह 16 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। अब यशस्वी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।09:33 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं।09:18 PM, 09-May-2026
RR vs GT Live Score: गुजरात की पारी समाप्त
गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 230 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि यश और जडेजा के नाम एक-एक विकेट रहा।08:56 PM, 09-May-2026