फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs RR: पांच साल बाद आईपीएल को मिला नया चैंपियन, हार्दिक के ऑलराउंड प्रदर्शन से गुजरात ने राजस्थान को हराया

Sun, 29 May 2022 11:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 May 2022 11:49 PM IST
खास बातें

Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans (RR vs GT):  गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत हासिल की। 

विज्ञापन
GT vs RR Live Score IPL Final Today: Rajasthan Royals Vs Gujarat Titans Match Ahmedabad IPL Final 2022 Live News in Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:11 PM, 29-May-2022

गुजरात टाइटंस ने जीता खिताब, राजस्थान को हराया

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के 131 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और 18.1 ओवर में जीत हासिल की। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल 43 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए।  
11:23 PM, 29-May-2022

चहल ने तोड़ा इमरान ताहिर का रिकॉर्ड

युजवेंद्र चहल ने हार्दिक का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इमरान ताहिर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चहल ने इस सीजन में 27 विकेट लिए हैं जबकि ताहिर ने 26 शिकार किए थे। चहल इस विकेट के साथ ही सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और पर्पल कैप उनके पास चली गई है। 
 
विज्ञापन
11:21 PM, 29-May-2022

चहल की फिरकी में फंसे हार्दिक पांड्या

युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। हार्दिक ने आउट होने से पहले 30 गेंदों में 34 रन बनाए। 14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 89/3, शुभमन गिल (31*), डेविड मिलर (3*)
10:17 PM, 29-May-2022

हार्दिक-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबार दिया है। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। हार्दिक ने अश्विन के पहले ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर 15 रन बटोरे। 12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 77/2, शुभमन गिल (29*), हार्दिक पांड्या (28*)
10:08 PM, 29-May-2022

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिखा अद्भुत नजारा

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूरा स्टेडियम रोशनी से जगमगा उठा।
 
10:02 PM, 29-May-2022

पावरप्ले समाप्त, गुजरात ने बनाए 31 रन

गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और उसने पावरप्ले में अपने दो विकेट गंवा दिए हैं और इस दौरान सिर्फ 31 रन ही बना पाई है। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 31/2, शुभमन गिल (10*), हार्दिक पांड्या (1*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 29-May-2022

बोल्ट ने किया वेड का शिकार

गुजरात ने पांचवें ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। ट्रेंट बोल्ट ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को रियान पराग के हाथों कैच कराया। वेड 10 गेंदो में आठ रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 25/2, शुभमन गिल (5*), हार्दिक पांड्या (0*)
10:21 PM, 29-May-2022

ऋद्धिमान साहा पांच रन बनाकर आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने पहले ही ओवर में ऋद्धिमान साहा को चलता किया। कृष्णा ने ओवर की चौथी गेंद पर साहा को बोल्ड किया। साहा सात गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 11/1, शुभमन गिल (4*), मैथ्यू वेड (2*)
10:15 PM, 29-May-2022

गिल को मिला जीवनदान

शुभमन गिल को पहले ओवर में ही बड़ा जीवनदान मिल गया है। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की चौथी गेंद पर गिल ने स्क्वेयर लेग की तरफ हवा में शॉट खेला और गेंद युजवेंद्र चहल के हाथों में गई लेकिन वहां कैच छूट गया। गिल का पहली गेंद पर ही यह जीवनदान मिला। एक ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 5/0, शुभमन गिल (4*), ऋद्धिमान साहा (1*)
09:55 PM, 29-May-2022

राजस्थान ने गुजरात को दिया 131 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 131 रन का लक्ष्य रखा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 130 रन ही बना पाई। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। जबकि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट झटके। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed