फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR Vs DC HIGHLIGHTS: दिल्ली ने राजस्थान को रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, वॉर्नर-मार्श का अर्धशतक

Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 11 May 2022 11:21 PM IST
खास बातें

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, IPL 2022 HIGHLIGHTS: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान के 161 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने दो विकेट खोकर और 11 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं डेविड वॉर्नर 41 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
RR Vs DC Live Cricket Score: Rajasthan Vs Delhi IPL 2022 Match 58 at Navi Mumbai News Updates In Hindi
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:37 PM, 11-May-2022

दिल्ली ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान के 161 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने दो विकेट खोकर और 11 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं डेविड वॉर्नर 41 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। 

07:34 PM, 11-May-2022

वॉर्नर का अर्धशतक

डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक बनाया। उन्होंने 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और आखिरी तक नाबाद रहे। 
विज्ञापन
07:29 PM, 11-May-2022

मार्श 89 रन बनाकर आउट

मिचेल मार्श शानदार पारी खेलकर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में कुलदीप सेन के हाथों कैच कराया। मार्श ने 62 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। 
07:22 PM, 11-May-2022

बोल्ट ने भी दिए 15 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे ओवर में 15 रन बनाए। वॉर्नर और मार्श ने मिलकर ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 15 रन बटोरे। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 17 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 144/1, डेविड वॉर्नर (48*), मिचेल मार्श (89*)
07:20 PM, 11-May-2022

अश्विन का महंगा ओवर 

रविचंद्रन अश्विन अपने आखिरी ओवर में महंगे साबित हुए और 15 रन खर्चे। उनके इस ओवर में मार्श ने एक छक्का लगाया तो वहीं वॉर्नर ने भी चौका लगाया। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 129/1, डेविड वॉर्नर (44*), मिचेल मार्श (78*)
08:06 PM, 11-May-2022

दिल्ली के 100 रन पूरे, वॉर्नर-मार्श के बीच शतकीय साझेदारी

मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने मिलकर दिल्ली को शुरुआती झटके से उबारते हुए मजबूत स्थिति में ले गए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और दिल्ली के स्कोर को 100 के पार ले गए। मिचेल मार्श अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं। जबकि वॉर्नर धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 105/1, डेविड वॉर्नर (32*), मिचेल मार्श (68*)
विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 PM, 11-May-2022

मार्श का आईपीएल में पहला अर्धशतक

मिचेल मार्श ने युजवेंद्र चहल के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 83/1, डेविड वॉर्नर (24*), मिचेल मार्श (55*)
 
07:38 PM, 11-May-2022

वॉर्नर को मिला जीवनदान

डेविड वॉर्नर को 19 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिल गया। युजवेंद्र चहल के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर वॉर्नर ने हवा में शॉट खेला लेकिन लॉन्ग ऑफ पर मौजूद जोस बटलर कैच नहीं पकड़ पाए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 67/1, डेविड वॉर्नर (22*), मिचेल मार्श (42*)
07:30 PM, 11-May-2022

दिल्ली के 50 रन पूरे, मार्श-वॉर्नर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मिचेल मार्श ने कुलदीप सेन के पहले ओवर में दो छक्के लगाकर 16 रन बटोरे। इसी के साथ मार्श और डेविड वॉर्नर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई। इसके साथ ही दिल्ली के 50 रन भी पूरे हो गए। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 54/1, डेविड वॉर्नर (12*), मिचेल मार्श (39*)
 
07:25 PM, 11-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

राजस्थान ने शुरू के छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में दिल्ली के बल्लेबाजों के ऊपर दबदबा बनाए रखा। इस दौरान दिल्ली ने 38 रन बनाए तो वहीं राजस्थान को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 38/1, डेविड वॉर्नर (11*), मिचेल मार्श (24*)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed