RCB vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रनों से हराया, सॉल्ट की कोशिश गई बेकार
{"_id":"68306e7a69c9edc12e01effd","slug":"rcb-vs-srh-live-cricket-score-royal-challengers-bengaluru-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2025-65th-match-updates-2025-05-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रनों से हराया, सॉल्ट की कोशिश गई बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 23 May 2025 11:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 23 May 2025 11:34 PM IST
खास बातें
PBKS vs DC Indian Premier League 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के शीर्ष दो में बरकरार रहने की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया। सनराइजर्स ने आरसीबी को 42 रनों से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसका दिया।
विज्ञापन
कमिंस और उनादकट
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:34 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 42 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की दमदार पारी से 20 ओवर में छह विकेट पर 231 रन बनाए। जवाब में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, लेकिन इस हार से उसके शीर्ष दो में जगह मजबूत करने की संभावनाओं को झटका लगा है।कोहली और सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। कोहली के आउट होने के बाद सॉल्ट ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक भी जड़ा। सॉल्ट के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए। पैट कमिंस की अगुआई में गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। इसमें सबसे बड़ा योगदान ईशान मलिंगा का रहा जिन्होंने रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के विकेट लिए।
आरसीबी के लिए सॉल्ट 32 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 25 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। रजत पाटीदार ने 18 और जितेश शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। आरसीबी के निचले क्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उसके चार बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि दो खाता भी नहीं खोल पाए। सनराइजर्स के लिए कमिंस ने तीन विकेट झटके, जबकि मलिंगा ने दो विकेट लिए। इन दोनों के अलावा जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक विकेट मिला।
11:20 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: टिम डेविड पवेलियन लौटे
ईशान मलिंगा ने टिम डेविड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को सातवीं सफलता दिलाई। डेविड एक रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर क्रुणाल पांड्या के साथ भुवनेश्वर कुमार मौजूद हैं।
विज्ञापन
11:14 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: जितेश शर्मा आउट
आरसीबी को जितेश शर्मा के रूप में छठा झटका लगा है। जितेश 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। जितेश को जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया।11:10 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: शेफर्ड खाता खोले बिना आउट
ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया। शेफर्ड खाता खोले बिना आउट हुए। आरसीबी ने 16 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 174 रन बनाए हैं।11:08 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: रजत पाटीदार आउट हुए
आरसीबी को रजत पाटीदार के रूप में चौथा झटका लगा है। पाटीदार रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाए।11:02 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: आरसीबी का स्कोर 165 के पार
सनराइजर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 165 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। आरसीबी ने 15 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 167 रन बनाए हैं। उसे अभी जीत के लिए 30 गेंदों पर 65 रन बनाने हैं। फिलहाल क्रीज पर जितेश शर्मा और रजत पाटीदार मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:43 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: सॉल्ट पवेलियन लौटे
पैट कमिंस ने फिल सॉल्ट को आउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। सॉल्ट 32 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।10:38 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
आरसीबी को मयंक अग्रवाल के रूप में दूसरा झटका लगा है। मयंक 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नीतीश रेड्डी ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नियमित कप्तान रजत पाटीदार उतरे हैं। हालांकि, वह इस मैच में कप्तानी नहीं कर रहे हैं।10:30 PM, 23-May-2025
RCB vs SRH Live: सॉल्ट का पचासा
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। सॉल्ट का इस सीजन यह तीसरा पचासा है और दिलचस्प बात यह है कि तीनों अर्धशतक लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए हैं।10:28 PM, 23-May-2025