फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs RR Highlights: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की पहली जीत, राजस्थान को 11 रन से हराया; हेजलवुड चमके

Thu, 24 Apr 2025 11:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Apr 2025 11:36 PM IST
खास बातें

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 194 रन ही बना सकी। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। यह मुकाबला रजत पाटीदार की टीम ने 11 रन से जीत लिया।

विज्ञापन
RCB vs RR IPL Live Score: Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals Today IPL Match Scorecard Updates
बेंगलुरु बनाम राजस्थान - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:32 PM, 24-Apr-2025

आरसीबी 11 रन से जीती

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हरा दिया। गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 194 रन ही बना सकी। उनके लिए यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए हेजलवुड ने चार विकेट झटके जबकि क्रुणाल पांड्या को दो विकेट मिले। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी ने सत्र की पहली जीत हासिल की है। इससे पहले उन्होंने चिन्नास्वामी में तीन मुकाबला गंवाए थे। नौ में से छह मैच जीत चुकी बेंगलुरु 12 अंक और 0.482 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान लगातार पांच मैचों में शिकस्त के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है। उनका नेट रन रेट -0.625 हो गया है।

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। 23 वर्षीय बल्लेबाज जायसवाल ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने 14 वर्षीय सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। वहीं, यशस्वी 19 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। वह एक रन से अपना अर्धशतक पूरा करने से चूके। अपनी धमाकेदार पारी के दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नीतीश राणा और रियान पराग ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। हालांकि, दोनों को क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया। नीतीश 28 और रियान 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में जायसवाल के अलावा ध्रुव जुरेल ने 40 से ज्यादा रनों की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गए। आरसीबी के खिलाफ शुभम दुबे ने 12 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, वानिंदु हसरंगा एक रन बनाकर रनआउट हो गए जबकि तुषार देशपांडे और फजलहक फारुकी क्रमश: एक और दो रन बनाकर नाबाद रहे।
11:07 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: राजस्थान को पांचवां झटका

राजस्थान को पांचवां झटका हेजलवुड ने दिया। उन्होंने शिमरन हेटमायर को अपना शिकार बनाया। वह आठ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:46 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका

राजस्थान को चौथा झटका भी क्रुणाल पांड्या ने ही दिया। उन्होंने नीतीश राणा को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शिमरन हेटमायर आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 140/4 है।
10:24 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

राजस्थान को तीसरा झटका क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने रियान पराग को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए आए ध्रुव जुरेल आए हैं।
10:01 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: 72 पर राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने सात चौके और तीन छक्के ठोके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान रियान पराग आए हैं। उनका साथ देने के लिए नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 72/2 है।
09:53 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने बोल्ड किया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर नीतीश राणा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:36 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:17 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए। यह आरसीबी का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। उनके लिए किंग कोहली ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक सफलता हासिल की।

इस मैच में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने आरसीबी को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। वानिंदु हसरंगा ने सातवें ओवर में सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। इसमें चार चौके शामिल हैं। इसके बाद किंग कोहली को देवदत्त पडिक्कल का साथ मिला। 

दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 51 गेंदों में 95 रन जोड़े। इस दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 60वां पचासा है जबकि मौजूदा सत्र का पांचवां अर्धशतक है। वह 42 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के निकले। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों नें 50 रन बनाए। उनके अलावा टिम डेविड ने 23, रजत पाटीदार ने एक रन बनाया। इसके अलावा जितेश शर्मा चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
08:58 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: आरसीबी को चौथा झटका

संदीप शर्मा घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने टीम को तीसरा झटका देवदत्त पडिक्कल (50) और चौथा झटका रजत पाटीदार (1) के रूप में दिया। अब क्रीज पर जितेश शर्मा और टिम डेविड मौजूद हैं।
08:43 PM, 24-Apr-2025

RCB vs RR Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। वह 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed