RCB vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया, नेहाल वढेरा 33 रन बनाकर नाबाद लौटे
{"_id":"68023f175ceb08007804febf","slug":"rcb-vs-pbks-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-punjab-kings-ipl-2025-34th-match-at-chinnaswamy-2025-04-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया, नेहाल वढेरा 33 रन बनाकर नाबाद लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 19 Apr 2025 12:14 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:14 AM IST
खास बातें
RCB vs PBKS Indian Premier League 2025: पंजाब किंग्स ने बारिश से बाधित मुकाबले में आरसीबी को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की टीम 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
12:14 AM, 19-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: पंजाब किंग्स जीता
पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से आरसीबी को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। आरसीबी और पंजाब के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ था और मैच को 14-14 ओवर कराने का फैसला किया गया था। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। आरसीबी की टीम 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब ने 12.1 ओवर में पांच विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया।पंजाब के लिए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 19 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार को दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए। प्रभसिमरन सिंह 13 और प्रियांश आर्या 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा तो टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी गंवा दिया जो सात रन बनाकर आउट हुए।
श्रेयस के आउट होने के तुरंत बाद हेजलवुड ने जोश इंग्लिस को आउट किया जो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर नेहाव वढेरा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन शशांक सिंह के रूप में पंजाब ने पांचवां विकेट भी गंवा दिया। शशांक एक रन बनाकर आउट हुए। मैच रोमांचक स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन नए बल्लेबाज के रूप में उतरे मार्कस स्टोइनिस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। स्टोइनिस दो गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
पंजाब की टीम इस जीत से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, आरसीबी की टीम की सात मैचों में यह तीसरी हार है और वह चार जीत के साथ आठ अंक लेकर फिलहाल चौथे स्थान पर है।
12:09 AM, 19-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पंजाब ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने शशांक सिंह को आउट किया जो एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब का स्कोर हालांकि, 80 रन के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
11:51 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: पंजाब को चौथा झटका
जोश हेजलवुड ने जोश इंग्लिस को आउट कर पंजाब को चौथा झटका दिया है। इंग्लिस 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।11:49 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: श्रेयस पवेलियन लौटे
पंजाब किंग्स को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा। श्रेयस 10 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का स्कोर हालांकि, 50 रन के पार पहुंच गया है।11:33 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: प्रियांश आर्या पवेलियन लौटे
जोश हेजलवुड ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दिया। प्रियांश 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।11:25 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: पंजाब को पहला झटका
भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया है। प्रभसिमरन नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने तीन ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: आरसीबी की पारी समाप्त
टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 96 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब ने बारिश से बाधित इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद खराब रही, लेकिन अंत में डेविड ने 26 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए जिससे आरसीबी 14 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन बनाने में सफल रहा। बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ और प्रत्येक पारी 14-14 ओवर कराने का फैसला हुआ।पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसकी आधी टीम 33 रन पर पवेलियन लौट गई। आरसीबी का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। टिम डेविड के अलावा सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार ही दहाई अंक तक पहुंच सके। पाटीदार 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को एक विकेट मिला।
10:51 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: आरसीबी की पारी लड़खड़ाई
पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 12 ओवर की समाप्ति तक 63 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। हरप्रीत बरार ने पहले भुवनेश्वर कुमार को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर यश दयाल को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। बरार के पास हैट्रिक पूरा करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।10:50 PM, 18-Apr-2025
RCB vs PBKS Live: आरसीबी को आठवां झटका
हरप्रीत बरार ने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आरसीबी को आठवां झटका दिया। भुवनेश्वर आठ रन बनाकर आउट हुए।10:35 PM, 18-Apr-2025