RCB vs MI Highlights: आरसीबी आखिरी लीग मैच में भी हारी, मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से हराकर हासिल किए दो अंक
{"_id":"641977b692c7d7537e07b2e8","slug":"rcb-vs-mi-women-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-mumbai-indians-wpl-2023-19th-match-updates-2023-03-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs MI Highlights: आरसीबी आखिरी लीग मैच में भी हारी, मुंबई इंडियंस ने चार विकेट से हराकर हासिल किए दो अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 21 Mar 2023 06:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:58 PM IST
खास बातें
Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians WPL 2023 Highlights: महिला प्रीमियर लीग के 19वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसे दो अंक मिले और उसके खाते में अब कुल 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। उसे यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है। अगर दिल्ली अगला मैच जीत जाती है तो बेहतर नेट रनरेट वाली टीम शीर्ष पर रहेगी।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : WPL
लाइव अपडेट
06:43 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई ने आरसीबी को चार विकेट से हराया
स्मृति मंधाना की टीम आरसीबी जीत के साथ महिला प्रीमियर लीग में अपने अभियान को समाप्त नहीं कर पाई। उसे अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से हार मिली। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने आरसीबी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बनाने दिया। मुंबई को बीच के ओवरों में झटके लगे, लेकिन उसने खुद संभालते हुए 16.3 ओवर में छह विकेट पर 129 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इस मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस की टीम शीर्ष पर तो पहुंच गई है, लेकिन वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी या नहीं, इसका फैसला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच से होगा।मुंबई को दो अंक मिले और उसके खाते में अब कुल 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 अंक हैं। उसे यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है। अगर दिल्ली अगला मैच जीत जाती है तो बेहतर नेट रनरेट वाली टीम शीर्ष पर रहेगी।
ऐसी रही मुंबई की पारी
मुंबई इंडियंस को ओपनर हीली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। यास्तिका 30 और मैथ्यूज 24 रन बनाकर आउट हुईं। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को लगातार झटके लगे। नताली सीवर ब्रंट 13 और कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। यहां से ऐसा लगा कि मैच पलट सकता है, लेकिन अमेलिया केर और पूजा वस्त्राकर ने ऐसा नहीं होने दिया। पूजा 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक उन्होंने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। इस्सी वोंग खाता नहीं खोल सकी। अमेलिया केर ने 27 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर मैच में मुंबई को जीत दिला दी। आरसीबी के लिए मेगन शुट, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए हैं।
06:10 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई को लगा दोहरा झटका
मुंबई इंडियंस को नौवें और 10वें ओवर में लगातार दो झटके लगे। नौवें ओवर में आशा शोभना ने नताली सीवर ब्रंट को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। सीवर ने सात गेंद पर 13 रन बनाए। उनके बाद 10वें ओवर में हरमनप्रीत कौर भी आउट हो गईं। हरमन को एलिस पेरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वह पांच गेंद पर दो रन ही बना सकीं। मुंबई ने 10 ओवर में चार विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 47 रन बनाने हैं। अमेलिया केर और पूजा वस्त्राकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
06:02 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई को लगा दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका आठवें ओवर में लगा। मेगन शुट ने हीली मैथ्यूज को कप्तान स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। मैथ्यूज ने 17 गेंद पर 24 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ब्रंट क्रीज पर हैं।05:52 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई को पहला झटका
मुंबई को छठे ओवर में 53 के स्कोर पर पहला झटका लगा। श्रेयंका पाटिल ने यास्तिका भाटिया को मंधाना के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में 30 रन बना सकीं। फिलहाल हेली मैथ्यूज और नेट सीवर ब्रंट क्रीज पर हैं।05:47 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई का स्कोर 46/0
पांच ओवर के बाद मुंबई ने बिना कोई विकेट गंवाए 46 रन बना लिए हैं। फिलहाल यास्तिका भाटिया 28 रन और हेली मैथ्यूज 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई को 90 गेंदों में 80 रन की जरूरत है।05:37 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई की तेज शुरुआत
मुंबई ने दो ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेली मैथ्यूज 14 रन और यास्तिका भाटिया छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे ओवर में सोफी डिवाइन ने मैथ्यूज को आउट कराया था, लेकिन अंपायर ने ओवरस्टेपिंग की वजह से उस गेंद को नो बॉल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: मुंबई के सामने 126 रन का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा है। बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 125 रन बनाए। मुंबई के गेंदबाजों के आगे बैंगलोर की टीम फींकी पड़ गई। अमेलिया कर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, इस्सी वोंग और नेट सीवर ब्रंट को दो-दो विकेट मिले। साइका इशाक ने एक विकेट लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में सोफी डिवाइन (0) रन आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया कर ने बैंगलोर को तीन झटके दिए। उन्होंने पहले कप्तान स्मृति मंधाना को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। मंधाना 24 रन बना सकीं। इसके बाद हीथर नाइट को वोंग के हाथों कैच कराया। वह 12 रन बना सकीं। कनिका अहुजा को अमेलिया ने विकेटकीपर यास्तिका के हाथों स्टंप कराया। कनिका 12 रन बना सकीं।
नेट सीवर ब्रंट ने एलिस पेरी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 38 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बना पाईं। वहीं, श्रेयंका पाटिल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें भी नेट सीवर ने बोल्ड किया। मेगन शुट्ट को साइका इशाक ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना पाईं। वहीं, 20वें ओवर में इस्सी वोंग ने ऋचा घोष को और दिशा कसात को आउट किया। ऋचा 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, दिशा दो रन बना सकीं।
04:46 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: बैंगलोर को एक ओवर में दो झटके
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 17वें ओवर में दो झटके लगे। नेट सीवर ब्रंट ने पहले एलिस पेरी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 38 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बना सकीं। इसके बाद श्रेयंका पाटिल को बोल्ड किया। वह चार रन बना सकीं।04:37 PM, 21-Mar-2023
Live Score RCB vs MI: बैंगलोर को चौथा झटका
15 ओवर के बाद बैंगलोर ने चार विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋचा घोष एक रन और एलिस पेरी 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अमेलिया कर ने इस ओवर में कनिका अहुजा को विकेटकीपर यास्तिका भाटिया के हाथों स्टंप कराया। वह 12 रन बना सकीं। अमेलिया ने इससे पहले मंधाना और हीथर नाइट को आउट किया था।04:31 PM, 21-Mar-2023