फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs MI: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने खेली तूफानी पारियां

Sun, 02 Apr 2023 11:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Apr 2023 11:12 PM IST
खास बातें

IPL 2023, RCB vs MI : आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs MI IPL 2023 Highlights: Royal Challengers Bangalore Vs Mumbai Indians Scorecard News Updates in Hindi
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:04 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: आरसीबी की शानदार जीत

आरसीबी ने आईपीएल के 16वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच मे ंमुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

कोहली-डुप्लेसिस ने 148 रन की साझेदारी की
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके।

तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। तिलक ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। 5.2 ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया।
10:57 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: कार्तिक नहीं खोल पाए खाता

डुप्लेसिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दिनेश कार्तिक खाता भी नहीं खोल पाए। वह तीन गेंद का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। कैमरून ग्रीन की गेंद पर तिलक वर्मा ने उनका कैच लिया। कार्तिक के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए हैं।
विज्ञापन
10:54 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। अरशद खान ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को आउट कर दिया। डुप्लेसिस ने 43 गेंद पर 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए। डुप्लेसिस के आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं। आरसीबी ने 15 ओवर में एक विकेट पर 148 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 71 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:36 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: विराट ने लगाया अर्धशतक

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। आईपीएल में उनका यह 45वां अर्धशतक है। कोहली ने 12वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 113 रन बना लिए हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसिस 59 और विराट कोहली 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:27 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: डुप्लेसिस का अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक है। डुप्लेसिस ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन का आंकड़ा पार किया। इसके बाद अगली गेंद पर भी उन्होंने ऋतिक शौकीन को छक्का लगाया। आरसीबी ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 97 रन बना लिए हैं। डुप्लेसिस 57 और विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:19 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: आरसीबी का स्कोर 8 ओवर में 75/0

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के ओपनर बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी जारी है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस दोनों छोर से मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। आरसीबी ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 26 गेंद पर 44 और विराट 22 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:04 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: आरसीबी की शानदार शुरुआत

आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। उसने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस 17 गेंद पर 24 और विराट कोहली 13 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया है।
09:45 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: जेसन बेहरेनडॉर्फ बने मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत भी की। बेहरेनडॉर्फ को सूर्यकुमार यादव की जगह उतारा गया। आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं।
09:29 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। मुंबई ने उनकी पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला है।

तिलक ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। 5.2 ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया। तिलक ने सूर्यकुमार यादव के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। इसके बाद निहाल बधेरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद पर 50 रन जोड़े। फिर उन्होंने अरशद खान के साथ सातवें विकेट के लिए 18 गेंद पर नाबाद 48 रन की साझेदारी की।

मुंबई के नौ में से चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कैमरून ग्रीन और ऋतिक शौकीन पांच-पांच रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने चार और कप्तान रोहित शर्मा ने 10 गेंद पर एक रन बनाए। रोहित आईपीएल की लगातार 15वीं पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके। निहाल बधेरा ने 13 गेंद पर 21, सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद पर 15, ईशान किशन ने 13 गेंद पर 10 और अरशद खान ने नौ गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। आरसीबी के लिए कर्ण शर्मा ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, रीस टेप्ली, आकाश दीप और माइकल ब्रेसवेल एक-एक विकेट लिए।
09:09 PM, 02-Apr-2023

RCB vs MI Live Score: हर्षल पटेल को मिली पहली सफलता

हर्षल पटेल को पहली सफलता उनके तीसरे और पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मिला। उन्होंने ऋतिक शौकीन को कप्तान फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। ऋतिक ने तीन गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अरशद खान क्रीज पर आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed