फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs MI HIGHLIGHTS: सूर्या की पारी पर अनुज का अर्धशतक भारी, बैंगलोर ने मुंबई को सात विकेट से हराया

Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 09 Apr 2022 11:25 PM IST
खास बातें

RCB vs MI (Bangalore vs Mumbai) Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य को नौ गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया है। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन तो वहीं विराट कोहली ने 48 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन
RCB vs MI Live Cricket Score: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians IPL 2022 Match 18 at Pune News Updates in Hindi
अनुज रावत - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:21 PM, 09-Apr-2022

बैंगलोर की लगातार तीसरी जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य को नौ गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया है। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन तो वहीं विराट कोहली ने 48 रन की पारी खेली। 
11:14 PM, 09-Apr-2022

आखिरी 12 गेंदें में आठ रन

बैंगलोर की मुट्ठी में मैच। आरसीबी को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में आठ रन की दरकार। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 144/2, दिनेश कार्तिक (7*), विराट कोहली (48*)
विज्ञापन
11:10 PM, 09-Apr-2022

अनुज रावत 66 रन बनाकर आउट

अनुज रावत शानदार बल्लेबाजी करने के बाद रनआउट होकर पवेलियन लौटे। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर रमनदीप सिंह की थ्रो पर रनआउट हुए। 
11:09 PM, 09-Apr-2022

आखिरी 24 गेदों में 30 रन की जरूरत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 30 रन की जरूरत। 
10:53 PM, 09-Apr-2022

आखिरी 30 गेंदों में 41 रन की दरकार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी 30 गेंदों में जीत के लिए 41 की ज़रूरत है। उसके नौ विकेट भी बाकी हैं। 
10:51 PM, 09-Apr-2022

आरसीबी के 100 रन पूरे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और अनुज रावत के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 102/1, अनुज रावत (51*), विराट कोहली (30*)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 PM, 09-Apr-2022

अनुज रावत का पहला आईपीएल अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों मे आईपीएल की अपनी पहली फिफ्टी लगाई। 
 
10:32 PM, 09-Apr-2022

अश्विन ने खर्चे 10 रन

मुरूगन अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में 10 रन खर्चे। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत और विराट कोहली क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं। 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 71/1, अनुज रावत (37*), विराट कोहली (13*)
10:21 PM, 09-Apr-2022

फाफ डुप्लेसिस 16 रन बनाकर आउट

आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 24 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। 
 
10:19 PM, 09-Apr-2022

बैंगलोर के 50 रन पूरे

बैंगलोर ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। फाफ डु्प्लेसिस और अनुज रावत के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हुई है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed