RCB vs MI HIGHLIGHTS: सूर्या की पारी पर अनुज का अर्धशतक भारी, बैंगलोर ने मुंबई को सात विकेट से हराया
RCB vs MI (Bangalore vs Mumbai) Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बैंगलोर ने मुंबई के 152 रन के लक्ष्य को नौ गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया है। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन तो वहीं विराट कोहली ने 48 रन की पारी खेली।
लाइव अपडेट
बैंगलोर की लगातार तीसरी जीत
आखिरी 12 गेंदें में आठ रन
बैंगलोर की मुट्ठी में मैच। आरसीबी को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में आठ रन की दरकार। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 144/2, दिनेश कार्तिक (7*), विराट कोहली (48*)अनुज रावत 66 रन बनाकर आउट
अनुज रावत शानदार बल्लेबाजी करने के बाद रनआउट होकर पवेलियन लौटे। वह 47 गेंदों में 66 रन बनाकर रमनदीप सिंह की थ्रो पर रनआउट हुए।आखिरी 24 गेदों में 30 रन की जरूरत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को जीत के लिए आखिरी 24 गेंदों में 30 रन की जरूरत।आखिरी 30 गेंदों में 41 रन की दरकार
आरसीबी के 100 रन पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और अनुज रावत के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 102/1, अनुज रावत (51*), विराट कोहली (30*)अनुज रावत का पहला आईपीएल अर्धशतक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज अनुज रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंदों मे आईपीएल की अपनी पहली फिफ्टी लगाई।Maiden IPL half-century for @AnujRawat_1755!👏🏻👏🏻
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 9, 2022
Only getting better with each game! 🤜🏻🤛🏻#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB #MIvRCB pic.twitter.com/keG65oeRWL
अश्विन ने खर्चे 10 रन
मुरूगन अश्विन ने अपने तीसरे ओवर में 10 रन खर्चे। आरसीबी की तरफ से अनुज रावत और विराट कोहली क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों तेजी से रन बना रहे हैं। 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 71/1, अनुज रावत (37*), विराट कोहली (13*)फाफ डुप्लेसिस 16 रन बनाकर आउट
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस 24 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया।Just the breakthrough #MumbaiIndians needed.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2022
Jaydev Unadkat strikes! Faf du Plessis departs for 16 runs.
Live - https://t.co/12LHg9xdKY #RCBvMI #TATAIPL pic.twitter.com/ayG4Z7Ff03