RCB vs KKR Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया, कोहली के अर्धशतक पर भारी जेसन-नीतीश की पारी
{"_id":"6449218c1fa2009998055ba6","slug":"rcb-vs-kkr-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2023-36th-match-updates-2023-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs KKR Highlights: कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया, कोहली के अर्धशतक पर भारी जेसन-नीतीश की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:39 PM IST
खास बातें
IPL 2023, RCB vs KKR Highlights : आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
कोलकाता की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:12 PM, 26-Apr-2023
कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया
आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली।कोलकाता की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद पहला मैच जीती है। वहीं, बैंगलोर की टीम को लगातार दो जीत के बाद हार मिली है। केकेआर के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार हैं। छह अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
11:04 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: कार्तिक भी आउट
बैंगलोर को 18वें ओवर में 154 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। दिनेश कार्तिक 18 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेविड विली और विजयकुमरा विशाक क्रीज पर हैं। बैंगलोर को 12 गेंदों में 44 रन की जरूरत है। कोलकाता ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है।
विज्ञापन
10:55 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को सातवां झटका
बैंगलोर को 17वें ओवर में 152 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। 17 ओवर के बाद आरसीबी ने सात विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड विली और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। टीम को 18 गेंदों में 48 रन की जरूरत है। इस ओवर में वानिंदु हसरंगा रसेल की गेंद पर अनुकूल रॉय को कैच थमा बैठे। वह पांच रन बना सके।10:44 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: सुयश प्रभुदेसाई रन आउट
15 ओवर के बाद बैंगलोर ने छह विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। टीम को 30 गेंदो में 63 रन की जरूरत है। फिलहाल दिनेश कार्तिक और वानिंदु हसरंगा क्रीज पर हैं। 15वें ओवर में सुयश प्रभुदेसाई रन आउट हो गए। वह नौ गेंदों में 10 रन बना सके।10:33 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को पांचवां झटका
13वें ओवर में 115 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। आंद्रे रसेल ने विराट कोहली को वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच कराया। वह 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल दो नए बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। बैंगलोर को अब 42 गेंदों में 80 रन की जरूरत है। फिलहाल उनका स्कोर पांच विकेट पर 117 रन है।10:24 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को चौथा झटका
बैंगलोर को 113 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने महिपाल लोमरोर को रसेल के हाथों कैच कराया। लोमरोर 18 गेंदों में 34 रन बना सके। फिलहाल दिनेश कार्तिक एक रन और विराट कोहली 54 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली ने सीजन का पांचवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 33 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह कोहली के आईपीएल करियर का 49वां अर्धशतक रहा। बैंगलोर को अब 48 गेंदों में 86 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर का स्कोर 80 रन के पार
नौ ओवर के बाद बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए हैं। फिलहाल महिपाल लोमरोर 10 गेंदों में 13 रन और विराट कोहली 28 गेंदों में 42 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को 66 गेंदों में 121 रन की जरूरत है।09:58 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को तीसरा झटका
छठे ओवर में 58 के स्कोर पर बैंगलोर को तीसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को डेविड वीज के हाथों कैच कराया। वह चार गेंदों में पांच रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली 19 गेंदों में 33 रन और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। इससे पहले सुयश ने फाफ डुप्लेसिस और शाहबाज अहमद को पवेलियन भेजा था। बैंगलोर को 84 गेंदों में 143 रन की जरूरत है।09:51 PM, 26-Apr-2023
RCB vs KKR Live: बैंगलोर को दूसरा झटका
बैंगलोर को पांचवें ओवर में 51 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। लेग स्पिनर ने फाफ डुप्लेसिस के बाद शाहबाज अहमद को पवेलियन भेजा। शाहबाज पांच गेंदों में दो रन बना सके। सुयश ने अपने लगातार दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 53 रन है। फिलहाल विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।09:38 PM, 26-Apr-2023