GT vs RCB Final: गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन
{"_id":"6a1c18e8e42e8f75b206d12d","slug":"rcb-vs-gt-live-cricket-score-royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-final-ipl-2026-74th-match-updates-2026-05-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"GT vs RCB Final: गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
खास बातें
आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात ने वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: मैच के दौरान क्यों बिफरे कोहली?: कैच आउट के फैसले पर आगबबूला हुए विराट, कैसे मिला जीवनदान; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
आरसीबी फिर चैंपियन
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
11:30 PM, 31-May-2026
आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया।रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत की नींव रखी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन
आरसीबी ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर 18 साल के इंतजार को खत्म किया था। इसके बाद 2026 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी। आईपीएल इतिहास में यह आरसीबी का दूसरा खिताब है।
पांचवीं बार फाइनल में पहुंची थी आरसीबी
आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में कुल पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी थी। हालांकि 2009, 2011 और 2016 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में पहली बार चैंपियन बनने के बाद टीम ने 2026 में भी खिताब जीतकर अपने सुनहरे दौर को आगे बढ़ाया।
आरसीबी की पारी
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 62 रन की साझेदारी की। अय्यर 16 गेंदों पर दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) का विकेट जल्दी-जल्दी गिरा। 62 पर एक विकेट वाली आरसीबी ने 89 पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
विराट कोहली एक छोर पर डटे रहे। चौथे विकेट के लिए कोहली ने टिम डेविड के साथ 41 रन की अहम साझेदारी की। डेविड 17 गेंदों पर 24 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। विराट कोहली अब भी क्रीज पर मौजूद रहे। 25 गेंदों पर विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। यह विराट का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। विराट ने 42 गेंदों पर तीन छक्कों और नौ चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेलकर आरसीबी को पांच विकेट से जीत दिलाने और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 18वें वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को चैंपियन बनाया। कोहली के साथ जितेश शर्मा 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
गुजरात की पारी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस (जीटी) 8 विकेट पर 155 रन बना सकी थी। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुजरात सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस अहम मैच में फ्लॉप रहे। सुदर्शन 12 और गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की तरफ से वाशिंगटन सुंदर एकमात्र सफल बल्लेबाज रहे। सुंदर ने 37 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा, निशांत सिंधू 20, जोस बटलर 19, और अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी गेंदबाजों ने बेहतरीन और कसी हुई गेंदबाजी की और जीटी के बल्लेबाजों को कभी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। रसिख सलाम डार ने चार ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 37 रन देकर दो, भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 29 रन देकर दो, और क्रुणाल पांड्या ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिए थे।
11:05 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को पांचवां झटका
आरसीबी को पांचवां झटका अरशद खान ने दिया। उन्होंने बटलर के हाथों टिम डेविड को आउट हराया। वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब विराट कोहली का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं।
विज्ञापन
10:50 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: विराट कोहली का 25 गेंदों में अर्धशतक
विराट कोहली ने 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 68वां और इस सीजन का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 116 रन है।10:37 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
आरसीबी को चौथा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब कोहली का सथ देने टिम डेविड आए हैं।10:33 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को तीसरा झटका
आरसीबी को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने रबाडा के हाथों रजत पाटीदार को कैच कराया। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं।10:28 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: आठ ओवर का खेल पूरा
आठ ओवर का खेल पूरा हो चुका है और आरसीबी ने दो विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 38 और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 17 गेंदों में 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को अरशद खान के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। अब विराट कोहली का साथ देने रजत पाटीदार आए हैं।10:10 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: 62 पर आरसीबी को पहला झटका
62 पर आरसीबी को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने रबाडा के हाथों वेंकटेश अय्यर को कैच कराया। वह 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। अब विराट कोहली का साथ देने देवदत्त पडिक्कल आए हैं।10:05 PM, 31-May-2026
GT vs RCB Live Score: वेंकटेश और विराट ने दिलाई तेज शुरुआत
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी को गुजरात के खिलाफ तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों क्रमश: 28 और 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 55/0 है।09:43 PM, 31-May-2026
