RCB vs GG, WPL 2024: आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हराया, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की
{"_id":"65dde0036f7eb5deec09ce35","slug":"rcb-vs-gg-women-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-gujarat-giants-wpl-2024-5th-match-updates-2024-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs GG, WPL 2024: आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हराया, टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 27 Feb 2024 10:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:23 PM IST
खास बातें
WPL, RCB vs GG Women’s Premier League 2024 : महिला प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। मंगलवार (27 फरवरी) को दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
smriti mandhana
- फोटो : WPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:18 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: आरसीबी की शानदार जीत
आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। उसने सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को हराया था। इस जीत के साथ ही आरसीबी के दो मैच में चार अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पिछले मुकाबले में उसे मुंबई इंडियंस ने हराया था।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 27 चौके लगाए। मंधाना की पारी में एक छक्का भी शामिल है। सब्बिनेनी मेघना 28 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। एलिस पैरी ने 14 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने चार चौके जड़े। सोफी डिवाइन छह रन बनाकर आउट हुईं। एश्ले गार्डनर और तनुजा कंवर को एक-एक सफलता मिली।
इससे पहले गुजरात के लिए दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने 22 और स्नेह राणा ने 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। वेदा कृष्णमूर्ति नौ, कप्तान बेथ मूनी आठ, एश्ले गार्डनर सात, फीबी लिचफील्ड पांच और कैथरीन ब्राइरस तीन रन बनाकर आउट हुईं। तनुजा कंवर ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर को दो सफलता मिली। जॉर्जिया वेयरहम ने एक विकेट लिया।
10:03 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: अर्धशतक से चूकीं स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना अर्धशतक से चूक गई हैं। नौवें ओवर की चौथी गेंद पर तनुजा कंवर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। स्मृति ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। आरसीबी ने नौ ओवर में दो विकेट पर 77 रन बना लिए हैं। सब्बिनेनी मेघना 21 और एलिस पैरी पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
09:39 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका
गुजरात जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। ओवर की दूसरी गेंद पर सोफी डिवाइन आउट हो गईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने मेघना सिंह के हाथों कैच कराया। डिवाइन ने छह गेंद पर छह रन बनाए। आरसीबी ने चार ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। कप्तान स्मृति मंधाना 17 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। सब्बिनेनी मेघना ने एक रन बना लिए हैं।09:11 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: गुजरात ने बनाए 107 रन
गुजरात जाएंट्स की टीम ने आरसीबी को जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। उसके लिए दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने 22 और स्नेह राणा ने 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। वेदा कृष्णमूर्ति नौ, कप्तान बेथ मूनी आठ, एश्ले गार्डनर सात, फीबी लिचफील्ड पांच और कैथरीन ब्राइरस तीन रन बनाकर आउट हुईं। तनुजा कंवर ने नाबाद चार रन बनाए। आरसीबी के लिए सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर को दो सफलता मिली। जॉर्जिया वेयरहम ने एक विकेट लिया।08:59 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: मोलिनेक्स ने ब्राइस को किया आउट
गुजरात जाएंट्स को छठा झटका कैथरीन ब्राइस के रूप में लगा। मोलिनेक्स ने उन्हें 17वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। वह छह गेंद पर तीन रन ही बना सकीं। गुजरात ने 18 ओवर में छह विकेट पर 89 रन बनाए हैं। स्नेह राणा 11 और दयालन हेमलता 18 रन बनाकर नाबाद हैं।08:50 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: गुजरात को पांचवां झटका
गुजरात जाएंट्स को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। गार्डनर को जॉर्जिया वेयरहम ने स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराया। गार्डनर 12 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: मुश्किल में गुजरात जाएंट्स की टीम
गुजरात जाएंट्स के चार विकेट गिर गए हैं। वेदा कृष्णमूर्ति और हरलीन देओल पवेलियन लौट गई हैं। वेदा 15 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुईं। मोलिनेक्स की गेंद पर वेयरहम ने उनका कैच लिया। उनके बाद हरलीन देओल रन आउट हो गईं। उन्होंने 31 गेंद पर 22 रन बनाए। गुजरात को दोनों झटके 11वें ओवर में लगे। गुजरात का स्कोर 12 ओवर में चार विकेट पर 53 रन है। दयालन हेमलता और एश्ले गार्डनर क्रीज पर हैं।08:24 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 44/2
गुजरात जाएंट्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 44 रन बनाए हैं। हरलीन देओल 27 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, वेदा कृष्णमूर्ति ने 14 गेंद पर नौ रन बना लिए हैं।08:09 PM, 27-Feb-2024
RCB vs GG Live Score: आरसीबी को मिली दूसरी सफलता
आरसीबी को दूसरी सफलता सातवें ओवर में मिली। रेणुका सिंह ठाकुर ने दूसरी गेंद पर फीबी लिचफील्ड को ऋचा घोष के हाथों स्टंप कराया। लिचफील्ड ने 12 गेंद पर पांच रन बनाए। गुजरात जाएंट्स ने सात ओवर में दो विकेट पर 32 रन बनाए हैं। हरलीन देओल 14 और वेदा कृष्णमूर्ति एक रन बनाकर नाबाद हैं।07:47 PM, 27-Feb-2024