फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs DC Live Score : महिला प्रीमियर लीग के सातवें मैच में दिल्ली की जीत, मंधाना की सेना को 25 रन से हराया

Thu, 29 Feb 2024 07:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Feb 2024 07:12 PM IST
खास बातें

WPL Live Cricket Score, RCB vs DC Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 195 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि, आरसीबी 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। इसी के साथ दिल्ली ने ये मैच 25 रन से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
RCB vs DC WPL Live Score: Bangalore vs Delhi Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर - फोटो : BCCI/WPL

लाइव अपडेट

10:51 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : दिल्ली ने 25 रन से दर्ज की जीत

महिला प्रीमियर लीग के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत शानदार हुई थी। हालांकि, कप्तान स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद को भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं पाया। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बना सकी।
10:43 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : आरसीबी को दो गेंदों में लगे दो झटके

आरसीबी की पारी का 19वां ओवर फेंकने आईं अरुंद्धित रेड्डी टीम के लिए काल साबित हुईं। उन्होंने इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो विकेट लिए। पहले महिला गेंदबाज ने सेट बल्लेबाज सब्बिनेनी मेघना को रन आउट कराया। इसके बाद उन्होंने नेडीन डि क्लर्क को पवेलियन भेजा। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 168/7 है। 
विज्ञापन
10:35 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : वेयरहैम सात रन बनाकर आउट

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं जॉर्जिया वेयरहैम सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें शिखा पांडे ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस कैप्सी के हाथों कैच काराया। फिलहाल सब्बिनेनी मेघना 28 गेंदों में 27 रन और नेडिन डि क्लर्क एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आरसीबी को जीत के लिए 10 गेंदों में 32 रन की दरकार है।
10:26 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : 19 रन बनाकर आउट हुईं ऋचा

16वें ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को दूसरा झटका लगा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं ऋचा घोष 13 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें मारिजन कैप ने जोनासन के हाथों कैच आउट कराया। सब्बिनेनी मेघना का साथ देने के लिए अब पांचवें नंबर पर जॉर्जिया वेयरहैम आई हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 144/3 है। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 51 रन की दरकार है।
10:13 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : 74 रन बनाकर पवेलियन लौटीं मंधाना

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना 74 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। इस दौरान उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और 172.09 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें मारिजन कैप ने आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋचा घोष आई हैं। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 117/2 है।
09:56 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : आरसीबी का पहला विकेट गिरा, स्कोर 77/1

आरसीबी को पहला झटका सोफी डिवाइन के रुप में लगा। जबरदस्त फॉर्म में नजर आईं 34 वर्षीय ऑलराउंडर 17 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गईं। स्मृति मंधाना के साथ उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 51 गेंदों में 77 रन की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सब्बिनेनी मेघना आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:38 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 75/0

आरसीबी की कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। दिल्ली के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। वहीं, सोफी डिवाइन भी दमदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वह 14 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 75/0 है। 
09:22 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : आरसीबी की पारी शुरु

दिल्ली द्वारा दिए गए 195 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन उतरी हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। 
09:07 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : दिल्ली ने आरसीबी को थमाया 195 रन का लक्ष्य

आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में उनका सर्वोच्च स्कोर है। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी करते हुए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, दोनों के बीच हुई 28 रन की साझेदारी पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर समाप्त हो गई। सोफी डिवाइन ने कप्तान को आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 17 गेंदों में 11 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एलिस कैप्सी ने शेफाली वर्मा के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 82 रन की विशाल साझेदारी हुई। श्रेयंका पाटिल ने भारतीय महिला बल्लेबाज को12वें ओवर कीआखिरी गेंद पर आउट कर दिया। 20 वर्षीय बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए शानदार पचासा ठोका। इस टूर्नामेंट में ये उनका दूसरा अर्धशतक है। तीन चौके और चार छक्के की मदद से वह 31 गेंदों में 50 रन बनाने में कामयाब हुईं। 

वहीं, एलिस कैप्सी ने भी 46 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह इसे अर्धशतक में तब्दील करने से पहले आउट हो गईं। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका मारिजैन कैप के रुप में लगा जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करती नजर आ रही थीं। 15 गेंदों में 32 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिमरन बहादुर के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा जेन जोनासन ने 16 गेंदो में 36 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन और नेदिन डी क्लर्क ने दो विकेट चटकाए। वहीं, श्रेयंका पाटिल को एक सफलता मिली।
08:57 PM, 29-Feb-2024

RCB vs DC Live Score : दिल्ली को लगा पांचवां झटका, स्कोर 172/5

आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा है। मारिजैन कैप जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करती नजर आ रही थीं 15 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिमरन बहादुर के हाथों कैच आउट कराया। सातवें नंबर पर अरुंद्धति रेड्डी उतरी हैं। 19 ओवर के बाद टीम का स्कोर 172/5 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed