फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DEL vs RCB Highlights: बैंगलोर की लगातार पांचवीं हार, दिल्ली ने रोमांचक मैच में छह विकेट से हराया

Mon, 13 Mar 2023 11:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Mar 2023 11:13 PM IST
खास बातें

WPL, DEL vs RCB Women's IPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से था। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। दिल्ली ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
RCB W vs DEL W Live Score: TATA WPL Delhi vs RCB Today Match Scorecard News in Hindi
जेमिमा रॉड्रिग्स - फोटो : WPL/BCCI

लाइव अपडेट

10:44 PM, 13-Mar-2023

दिल्ली ने बैंगलोर को हराया

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह बैंगलोर टीम की लगातार पांचवीं हार है। टीम अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह पांच मैचों से चौथी जीत थी। टीम एकमात्र मैच मुंबई के खिलाफ हारी थी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं।
10:18 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को चौथा झटका

दिल्ली को 15वें ओवर में चौथा झटका लगा। आशा शोभना ने जेमिमा रॉड्रिग्स को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। जेमिमा 28 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बना सकीं। फिलहाल जेस जोनासेन पांच रन और मारिजाने कैप 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 114 रन है। अब उन्हें 30 गेंदों पर 37 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
10:00 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: कप्तान मेग लैनिंग भी आउट

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए हैं। अब दिल्ली की टीम को 54 गेंदों में 63 रन की जरूरत है। फिलहाल जेमिमा रॉड्रिग्स 15 गेंदों में 17 रन और मारिजाने कैप आठ गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले कप्तान मेग लैनिंग आज कुछ खास नहीं कर सकीं और 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुईं।
09:32 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को पांचवें ओवर में 45 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। एलिस कैप्सी 24 गेंदों में 38 रन की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके लगाए। फिलहाल कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रॉड्रिग्स क्रीज पर हैं। दिल्ली को अब 84 गेंदों में 106 रन की जरूरत है।
09:11 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: दिल्ली को पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। मेगन शुट्ट ने शेफाली वर्मा को क्लीन बोल्ड किया। शेफाली खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल कप्तान मेग लैनिंग और एलिस कैप्सी क्रीज पर हैं। 
08:56 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: आरसीबी ने 151 रन का लक्ष्य दिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए। बैंगलोर के लिए एलिस पेरी ने 52 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान स्मृति मंधाना एकबार फिर फेल रहीं और 15 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सोफी डिवाइन भी 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं। इन दोनों को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा। इसके बाद हीथर नाइट भी 12 गेंदों में 11 रन बनाकर तारा नॉरिस की गेंद पर आउट हुईं।

63 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पेरी और ऋचा ने कमान संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी निभाई। ऋचा को शिखा ने विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया।

अपनी पारी में ऋचा ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। पेरी ने 67 रन की नाबाद पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। आखिरी पांच ओवर में पेरी की बदौलत आरसीबी ने 70 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दिल्ली की ओर से शिखा ने तीन और नॉरिस ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:48 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: ऋचा घोष आउट

19वें ओवर में शिखा पांडे ने ऋचा घोष को विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों कैच कराया। ऋचा 16 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। एलिस पेरी के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल श्रेयंका पाटिल और एलिस पेरी क्रीज पर हैं।
08:42 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: ऋचा-पेरी ने की छक्कों की बारिश

18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋचा घोष 15 गेंदों में 37 रन और एलिस पेरी 47 गेंदों में 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। पेरी ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 45 गेंदों में अर्धशतक लगाया। 
08:22 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: आरीसीबी को तीसरा झटका

आरसीबी को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा। तारा नॉरिस ने हीथर नाइट को शिखा पांडे के हाथों कैच कराया। शिखा ने शॉर्ट फाइन लेग पर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। हीथर 12 गेंदों में 11 रन बना सकीं। फिलहाल एलिस पेरी और ऋचा घोष क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है।
08:09 PM, 13-Mar-2023

RCB vs DC Live Score: सोफी डिवाइन भी आउट

10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलिस पेरी 24 गेंदों में 19 रन और हीथर नाइट दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। शिखा पांडे ने स्मृति मंधाना (8) के बाद सोफी डिवाइन को भी पवेलियन भेजा। डिवाइन 19 गेंदों में तीन चौके की मदद से 21 रन बना सकीं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed