फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2023: दिल्ली ने RCB को 60 रन से हराया, शेफाली वर्मा-मेग लैनिंग और तारा नौरिस ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

Sun, 05 Mar 2023 06:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Mar 2023 06:59 PM IST
खास बातें

WPL Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals:  महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को 60 रन से अपने नाम कर लिया। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए हैं। जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
RCB Vs DC Highlights Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals WPL Today Match Scorecard News
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

06:48 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उसने टूर्नामेंट के दूसरे और अपने पहले मैच में मजबूत कही जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम को 60 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में इसी मैदान पर कल यानी सोमवार (छह मार्च) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई ने अपने पहले मैच में गुजरात जाएंट्स को 143 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली की टीम मंगलवार (सात मार्च) को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेगी।

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके इस निर्णय को गलत साबित कर दिया दिल्ली ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बना दिए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 45 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके लगाए। मारिजान कैप 17 गेंद पर 39 और जेमिमा रोड्रिग्ज 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद पर नाबाद 60 रन की साझेदारी की। आरसीबी के लिए हीथर नाइट ने दोनों विकेट लिए।

आरसीबी की पारी की बात करें तो टीम के लिए स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। हीथर नाइट ने 34, एलिस पैरी ने 31 और मेगन शुट ने नाबाद 30 रन बनाए। सोफी डिवाइन ने 14 रनों का योगदान दिया। दिशा कसाट नौ, ऋचा घोष और आशा शोभना दो-दो रन बनाकर आउट हुईं। कनिका आहूजा खाता नहीं खोल सकीं। प्रीति बोस ने नाबाद दो रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमेरिका की तारा नौरिस ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। एलिस कैप्सी ने दो विकेट झटके। शिखा पांडे को एक सफलता मिली।
06:39 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : तारा नौरिस ने पांच विकेट लिए

अमेरिका की गेंदबाज तारा नौरिस ने अपने पहले ही मैच में पांच विकेट ले लिए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आरसीबी के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी की। नौरिस ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हीथर नाइट को कप्तान मेग लैनिंग के हाथों कैच कराया। नाइट ने 21 गेंद पर 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
06:21 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को लगा सातवां झटका

आरसीबी को सातवां झटका शिखा पांडे ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की पहली गेंद पर आशा शोभना को आउट कर दिया। आशा तीन गेंदों पर दो रन ही बना सकीं। राधा यादव ने उनका कैच लिया। 
06:14 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : तारा नौरिस की कातिलाना गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज तारा नौरिस की कातिलाना गेंदबाजी जारी है। उन्होंने अपने दूसरे और पारी के 13वें ओवर में भी दो विकेट झटक लिए। इस तरह दो ओवर में उन्होंने छह रन देकर चार विकेट ले लिए हैं। 13वें ओवर में तारा नौरिस ने दूसरी गेंद पर ऋचा घोष को आउट किया। ऋचा चार गेंद पर दो रन बनाकर बाउंड्री पर राधा यादव को कैच थमा बैठीं। उनके बाद अगली ही गेंद पर कनिका आहूजा आउट हो गईं। कनिका खाता भी नहीं खोल सकीं। शेफाली वर्मा ने उनका कैच लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में छह विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट तीन और आशा शोभना दो रन बनाकर नाबाद हैं।
06:02 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को लगा दोहरा झटका

आरसीबी को तीसरा झटका तारा नौरिस ने दिया। उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी को आउट कर दिया। पैरी ने 19 गेंद पर 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर तारा नौरिस ने दिशा कसाट को भी आउट कर दिया। दिशा सिक्स मारने के प्रयास में बाउंड्री पर एलिस कैप्सी को कैच थमा बैठीं। दिशा ने 11 गेंद पर नौ रन बनाए।
05:45 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को लगा दूसरा झटका

आरसीबी को दूसरा झटका सातवें ओवर में लगा। एलिस कैप्सी ने तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना को आउट कर दिया। मंधाना ने 23 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। इस दौरान एक छक्का भी लगाया। दिशा कसाट और एलिस पैरी क्रीज पर हैं। आरसीबी ने सात ओवर में दो विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:38 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका एलिस कैप्सी ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर सोफी डिवाइन को पवेलियन भेज दिया। डिवाइन ने तीन चौकों की मदद से 11 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहलरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। आरसीबी ने पांच ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 16 गेंद पर 28 और एलिस पैरी तीन गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।
05:29 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी ने की धमाकेदार शुरुआत

आरसीबी की ओपनर स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। दोनों ने तीन ओवर में टीम का स्कोर 31 रन तक पहुंचा दिया है। स्मृति नौ गेंद पर 17 और डिवाइन नौ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद हैं। आरसीबी को अभी तक एक भी झटका नहीं लगा है।
05:04 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को मुश्किल लक्ष्य

शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग - फोटो : WPL
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय अब तक सही साबित नहीं हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए। उसके लिए ओपनर शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 गेंद पर 162 रन की साझेदारी की। शेफाली 45 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान मेग लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रनों की पारी खेली। इस दौरान 14 चौके लगाए।

163 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी को मारिजान कैप और जेमिमा रोड्रिग्ज ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद पर नाबाद 60 रन की साझेदारी की। मारिजान कैप 17 गेंद पर 39 और जेमिमा रोड्रिग्ज 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। कैप ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, जेमिमा ने तीन चौके जड़े। आरसीबी के लिए हीथर नाइट ने दोनों विकेट लिए।
04:39 PM, 05-Mar-2023

RCB W vs DC W Live Score : आरसीबी को एक ओवर में मिली दो सफलता

आरसीबी को पहली सफलता 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिली। हीथर नाइट ने दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। लैनिंग ने 43 गेंद पर 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। उनके बाद शेफाली वर्मा भी पवेलियन लौट गईं। शेफाली पांचवीं गेंद पर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट हो गईं। शेफाली ने 45 गेंद परर 84 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और चार छक्के लगाए। जेमिमा रोड्रिग्ज और मारिजान कैप क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली ने 15 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बना लिए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed