07:15 PM, 15-Apr-2023
आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराया
आरसीबी ने दिल्ली को 23 रन से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है। वहीं, दिल्ली को लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, अभी इस टूर्नामेंट में काफी समय बचा है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस टीम को बाकी बचे मैचों में अधिकतर मुकाबले अपने नाम करने होंगे।
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर छह विकेट पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गई। बैंगलोर के लिए कोहली के अलावा महिापाल लोमरोर ने 26 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। दिल्ली के लिए बल्ले के साथ सबसे ज्यादा 50 रन मनीष पांडे ने बनाए। नोर्त्जे ने भी 23 रन की पारी खेली। आरसीबी के विजयकुमार ने तीन और सिराज ने दो विकेट लिए।
07:09 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार
नौ विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। अंत के ओवरों में नोर्त्जे और कुलदीप ने तेजी से रन बनाकर हार का अंतर कम किया है।
07:00 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का नौवां विकेट गिरा
128 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स का नौवां विकेट गिरा है। अमन हकीम खान 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब नोर्त्जे और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। इस मैच में सिर्फ औपचारिकताएं रह गई हैं।
06:48 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का आठवां विकेट गिरा
110 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का आठवां विकेट गिरा है। ललित यादव सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वियजकुमार ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। अब दिल्ली की हार लगभग तय हो चुकी है। इस मैच में औपचारिकता ही बाकी रह गई है।
06:40 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का सातवां विकेट गिरा
98 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का सातवां विकेट गिर चुका है। मनीष पांडे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। वनिंदु हसरंगा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब अमन हकीम खान और ललित यादव क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर सात विकेट पर 98 रन है।
06:38 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: मनीष पांडे का अर्धशतक
मनीष पांडे ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और एक छक्का लगाया है।
06:34 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का छठा विकेट गिरा
80 रन के स्कोर पर दिल्ली की टीम का छठा विकेट गिर चुका है। अक्षर पटेल 14 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजयकुमार ने उन्हें मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अब मनीष पांडे के साथ अमन हकीम खान क्रीज पर हैं।
06:13 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
53 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अभिषेक पोरेल आठ गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल ने उन्हें वेन पार्नेल के हाथों कैच कराया। अब मनीष पांडे के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 53 रन है।
06:09 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर दिल्ली का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मनीष पांडे और अभिषेक पोरेल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच उपयोगी साझेदारी हो चुकी है और ये जोड़ी दिल्ली की टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रही है। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 51 रन है।
05:56 PM, 15-Apr-2023
Live Score RCB vs DC: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा
30 रन के स्कोर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिर चुका है। कप्तान डेविड वॉर्नर 13 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। विजयकुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। यह विजयकुमार का पहला आईपीएल विकेट है। पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 32 रन है।