RCB vs CSK : 27 रन से जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, आखिरी ओवर में पलटा मैच
{"_id":"6648a0ca224f703131073e2e","slug":"rcb-vs-csk-live-cricket-score-royal-challengers-bangalore-vs-chennai-super-kings-ipl-2024-68th-match-updates-2024-05-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"RCB vs CSK : 27 रन से जीत के साथ आरसीबी ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई, आखिरी ओवर में पलटा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 19 May 2024 12:52 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 19 May 2024 12:52 AM IST
खास बातें
IPL Live Cricket Score, RCB vs CSK Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। करो या मरो मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
लाइव अपडेट
11:59 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी ने किया क्वालिफाई
आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया। वहीं, सीएसके का इस हार के साथ सफर समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी।अंक तालिका का हाल
14 मैचों में सात जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में अब 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट +0.459 हो गया है। वहीं, पहले स्थान पर कोलकाता 19 अंकों के साथ बनी है। दूसरे और तीसरे पायदान पर राजस्थान और हैदराबाद की टीम हैं जिनके खाते में क्रमश: 16 और 15 अंक हैं। राजस्थान और हैदराबाद की टीम रविवार को लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले खेलने के लिए उतरेंगी। दोनों के बीच अब शीर्ष-दो की लड़ाई होगी।
आखिरी ओवर का रोमांच
19 ओवर के बाद आरसीबी को क्वाविलफाई करने के लिए 17 रनों की जरूरत थी जबकि मुकाबले में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने यश दयाल पर भरोसा जताया और पारी के आखिरी ओवर में गेंद थमाई। पहली गेंद पर धोनी ने फाइन-लेग पर जोरदार शॉट खेला और 110 मीटर का छक्का लगाया। अब टीम को पांच गेंदों में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन अगली ही गेंद पर धोनी स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब तीन गेंदों पर टीम को 11 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद पर शार्दुल ने थर्ड मैन की तरफ शॉट खेला और एक रन चुराया। अब चेन्नई को क्वालिफाई करने के लिए दो गेंदों में 10 रनों की दरकार थी। क्रीज पर जडेजा पहुंचे। दयाल ने ओवर की अंतिम दोनों गेंद डॉट डाली और जडेजा कोई भी रन नहीं बना सके। इसी के साथ आरसीबी ने सीजन का लगातार छठा मैच जीत लिया।
चेन्नई की पारी
219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहली गेंद पर मैक्सवेल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे ओवर में डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद मोर्चा रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई जिसे लॉकी फर्ग्युसन ने तोड़ा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज को 85 रन के स्कोर पर आउट किया। रहाणे आरसीबी के खिलाफ 22 गेंदों में 33 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर रचिन रवींद्र ने अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया और 61 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 37 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शिवम दुबे सिर्फ सात रन बना सके, उन्हें कैमरन ग्रीन ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा मिचेल सेंटनर तीन रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई ने 129 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट खो दिया था। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी उतरे। 16वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने जडेजा के साथ 61 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने महज 27 गेंदों का सामना किया। हालांकि, 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर यश दयाल ने चेन्नई को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने धोनी को स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट कराया। पूर्व कप्तान आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, जडेजा 42 और शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए यश दयाल ने दो विकेट चटकाए जबकि मैक्सवेल, सिराज, फर्ग्युसन और ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।
11:49 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: जडेजा-धोनी ने संभाला मोर्चा
धोनी-जडेजा ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। 18 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और सीएसके का स्कोर 166/6 है। टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 53 रनों की जरूरत है जबकि क्वालिफिकेशन के लिए 35 रनों की दरकार है।
विज्ञापन
11:29 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: सैंटनर तीन रन बनाकर आउट
चेन्नई को छठा झटका सैंटनर के रूप में लगा। उन्हें मैक्सवेल ने कैच आउट किया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धोनी उतरे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 138/6 है।11:21 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा पांचवां झटका
चेन्नई को पांचवां झटका शिवम दुबे को रूप में लगा। वह सिर्फ सात रन बना सके। उन्हें कैमरन ग्रीन ने लॉकी फर्ग्युसन के हाथों कैच कराया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मिचेल सेंटनर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 125/5 है।11:17 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: रचिन रवींद्र 61 रन बनाकर आउट
रचिन रवींद्र 61 रन बनाकर रन आउट हो गए। वह दो रनों की लालच में आउट हो गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम दुबे मौजूद हैं।11:11 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: रचिन रवींद्र ने लगाया अर्धशतक
रचिन रवींद्र ने 31 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वह विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 110/3 है। अब क्वालिफिकेशन से सीएसके 91 रन दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: 10वें ओवर में सीएसके को लगा तीसरा झटका
चेन्नई को तीसरा झटका 85 रन के स्कोर पर लगा। लॉकी फर्ग्युसन ने अजिंक्य रहाणे को 10वें ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट कराया। भारतीय बल्लेबाज ने इस मैच में 33 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 61 गेंदों में 133 रनों की जरूरत है।10:40 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: पावरप्ले में सीएसके को लगे दो झटके
पावरप्ले में चेन्नई ने दो विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रचिन रवींद्र (23) और अजिंक्य रहाणे (22) मौजूद हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है।10:24 PM, 18-May-2024
RCB vs CSK Live Score: चेन्नई का दूसरा विकेट भी गिरा
चेन्नई को दूसरा झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। यश दयाल ने डेरिल मिचेल को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रचिन रवींद्र (10) क्रीज पर मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 26/2 है।10:11 PM, 18-May-2024