RCB vs RR: राजस्थान की लगातार तीसरी हार, श्रीकर-मैक्सवेल के दम पर सात विकेट से जीता बैंगलोर
- बैंगलोर ने राजस्थान को सात विकेट से हराया
- मैक्सवेल ने 30 गेंदों में बनाए नाबाद 50 रन
- अंकतालिका में आरसीबी 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर
- राजस्थान के लिए एविन लुईस ने खेली 58 रन की ताबड़तोड़ पारी
- बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने एक ओवर में झटके तीन विकेट
लाइव अपडेट
श्रीकर-मैक्सवेल के दम पर सात विकेट से जीता बैंगलोर
अगर मैच की बात करूं तो, राजस्थान की तरफ से एविन लुईस (58) और यशस्वी जायसवाल के अलावा किसी ने अच्छी बल्लेबाजी की। पांच खिलाड़ी दोहरे अंक को भी नहीं पार कर सके। वहीं, बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, राजस्थान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की तेज शुरुआत हुई। पहले विकेट के लिए विराट और पडिक्कल के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए श्रीकर भरत और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। बता दें कि मैक्सवेल ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 20 रन देकर दो विकेट झटके।
Glenn Maxwell’s 50* and 44 from KS Bharat seal a comfortable chase for RCB - Rajasthan Royals are beaten with 17 balls to spare! #RRvRCB #IPL2021
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 29, 2021
श्रीकर भरत अर्धशतक से चूके
IPL में छह साल बाद किसी खिलाड़ी ने कोहली को रनआउट किया
मैक्सवेल के टी-20 फॉर्मेट में 7000 रन पूरे
मैक्सवेल के टी-20 फॉर्मेट में 7000 रन पूरे। 18 रन बनाते ही उन्होंने यह उपल्बिध हासिल की।श्रीकर भरत और मैक्सवेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
श्रीकर भरत और मैक्सवेल के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।बैंगलोर का स्कोर 100 के पार
13वें ओवर में बैंगलोर का स्कोर 100 के पार हो गया है। 13 ओवर्स के बाद स्कोर 106/2. श्रीकर भरत 33 और ग्लेन मैक्सवेल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।10 ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 79/2
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। श्रीकर भरत 16 और ग्लेन मैक्सवेल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।विराट कोहली रनआउट
सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बैंगलोर को बड़ा झटका लगा। विराट कोहली रन आउट हो गए। रियान पराग ने डायरेक्ट थ्रो कर उन्हें पवेलियन भेजा। विराट ने 20 गेंदों में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए।Virat Kohli is run-out for 25.
— IndianPremierLeague (@IPL) September 29, 2021
Brilliant from Parag! Absolutely sensational fielding from @ParagRiyan as Kohli departs.
Live - https://t.co/4IK9cxv4qg #RRvRCB #VIVOIPL pic.twitter.com/xZAT6G0huR