PBKS vs SRH: बिश्नोई-शमी के दम पर पंजाब की शानदार जीत, हैदराबाद 5 रन से हारकर प्लेऑफ से बाहर
- सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ से बाहर, पंजाब ने पांच रन से हराया
- पंजाब के लिए रवि बिश्नोई ने तीन और शमी ने दो विकेट झटके
- हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने किया ऑलराउंडर प्रदर्शन
- होल्डर ने बल्लेबाजी में बनाए नाबाद 47 रन, लगाए पांच छक्के
- गेंदबाजी में होल्डर ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके
लाइव अपडेट
पंजाब ने हैदराबाद को पांच रन से हराया
अगर मैच की बात करें, दोनों टीमों की शुरुआत लगभग एक जैसी ही रही। 27 रन के स्कोर पर पंजाब के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके थे। वहीं, 88 रन पर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम की तरफ से एडेन मार्करम ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने 19 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, लक्ष्य की पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत थोड़ी और खराब हुई। 10 रन के स्कोर उसने दो विकेट गंवा दिए थे और 60 रन पर सनराइजर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर ने नाबाद 47 रन बनाए जो टीम का सर्वाधिक स्कोर है। होल्डर ने अपनी पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने पांच छक्के लगाए। इसके अलावा ऋद्धिमान साहा ने 31 रनों का योगदान दिया।
A THRILLER in Sharjah 👏
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 25, 2021
Debutant Nathan Ellis holds his nerve to bowl an excellent 20th over.
Sunrisers Hyderabad cannot qualify for the playoffs now. #IPL2021 | #SRHvPBKS
हैदराबाद को जीत के लिए छह गेंदों में 17 रन चाहिए
हैदराबाद को जीत के लिए छह गेंदों में 17 रन की दरकार है।हैदराबाद को सातवां झटका
19वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को आउट कर हैदराबाद को सातवां झटका दिया।हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 21 रन
हैदराबाद ने 18 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रन की दरकार है।हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 30 रन
हैदराबाद ने 17 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 18 गेंदों में 30 रन की दरकार है।ऋद्धिमान साहा रनआउट
17वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को छठा झटका लगा। ऋद्धिमान साहा (31) रनआउट हो गए।हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों में 35 रन
हैदराबाद ने 16 ओवर्स के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 24 गेंदों में 35 रन की दरकार है।होल्डर ने लगाए दो गेंदों पर लगातार दो छक्के
16वें ओवर की पहली व दूसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने लगातार दो छक्के जड़ दिए।मुश्किल में सनराइजर्स हैदराबाद, आधी टीम लौटी पवेलियन
Back in the XI, back among the wickets 🙌
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 25, 2021
What a match this has been from Ravi Bishnoi so far 🔥#IPL2021 live 👉 https://t.co/NPo13w3dfx pic.twitter.com/tGxbOlleju